1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. हार्ट अटैक से बचना है तो सुबह न करें ये 3 काम, दिल के लिए हो सकता है खतरा

हार्ट अटैक से बचना है तो सुबह न करें ये 3 काम, दिल के लिए हो सकता है खतरा

 Written By: Bharti Singh
 Published : Nov 28, 2023 07:15 am IST,  Updated : Nov 28, 2023 01:03 pm IST

Heart Attack: हार्ट अटैक के खतरे को कम करना है तो सुबह उठते ही आपको कुछ बातों का खास ख्याल रखना होगा। खासतौर से ठंड के दिनों में जब हार्ट अटैक के मामले बढ़ने लगते हैं। इन 3 कामों करने से बचें। इससे आप दिल का दौरा पड़ने के खतरे को कम कर सकते हैं।

Heart Attack- India TV Hindi
हार्ट अटैक Image Source : FREEPIK

सर्दियों हार्ट अटैक के मामले तेजी से बढ़ने लगते हैं। ठंड में हार्ट अटैक से कैसे बच सकते हैं इसके लिए जरूरी है कि आप कुछ बातों का ख्याल रखें। हार्ट अटैक से बचने के लिए आपको रोजाना क्या खाना चाहिए और किन चीजों से बचना चाहिए, ये जानना बेहद जरूरी है। दरअसल ठंड की वजह से नसें सिकुड़ जाती हैं ऐसे में हार्ट को ब्लड को पंप करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। इसलिए सर्दियों में सुबह उठते ही कई बातों का ख्याल रखना जरूरी है। सुबह उठते ही क्या काम करना है और क्या नहीं ये आपको पता होना चाहिए। इसके साथ ही हार्ट अटैक से बचने के लिए कौन सी एक्सरसाइज करनी चाहिए और कितनी देर करनी चाहिए ये जानना भी जरूरी है।

हार्ट अटैक से बचना है तो सुबह उठते ही न करें ये 3 काम

  1. ज्यादा पानी नहीं पीना चाहिए- ठंड के दिनों में हार्ट को हेल्दी रखना सबसे ज्यादा जरूरी है। कुछ लोग सुबह उठते है 1-2 बोतल पानी पी जाते हैं, जो हार्ट के मरीज के लिए ठीक नहीं है। आपको सुबह उठते ही ज्यादा मात्रा में लिक्विड नहीं पीना चाहिए। इसकी वजह है कि सुबह के वक्त शरीर ठंडा होता है, ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर लो होता है। ऐसे में दिल को खून को पंप करने में ज्यादा मेहनत लगती है। अगर आप ज्यादा लिक्विड पी लेते हैं तो हार्ट को और ज्यादा काम करना पड़ता है। इसलिए सुबह सिर्फ 1 गिलास पानी पीना काफी है। ठंडा पानी बिल्कुल न पीएं। गुनगुना या हल्का गर्म पानी का ही सेवन करें।
  2. जल्दी उठकर एक्सरसाइज नहीं करनी चाहिए- व्यायाम करना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। डॉक्टर्स का कहना है कि सुबह का वक्त एक्सरसाइज के लिए सबसे बेहतर होता है, लेकिन हार्ट या हाई ब्लड प्रेशर के मरीज को सर्दियों में बहुत सुबह उठकर हैवी एक्सरसाइज करने से बचना चाहिए। इससे दिल पर दवाब बनता है। कुछ लोगों की आदत होती है 4-5 बजे उठकर व्यायाम करने लगते हैं या ठंड में वॉक पर निकल जाते हैं ये आदत हार्ट अटैक के खतरे को बढ़ा सकती है। आप 7-8 बजे हल्के व्यायाम से दिन की शुरुआत करें। जिससे शरीर का खून धीरे-धीरे गर्म होने लगे।
  3. सुबह जल्दी उठकर नहाने से बचना चाहिए- कुछ लोगों की आदत होती है सुबह जल्दी नहाने की, अगर आप हार्ट के मरीज हैं तो आपको सर्दियों में सुबह उठते ही नहाने से बचना चाहिए। सुबह जल्दी ठंडे पानी से नहाना हार्ट के लिए खतरनाक हो सकता है। अगर आप सुबह नहा रहे हैं तो गुनगुने पानी से ही नहाएं। उठते ही नहाने न जाएं। जागने के करीब आधा से एक घंटे बाद ही नहाने जाना चाहिए।

हार्ट अटैक के पहले आपका सीना देने लगता है इस तरह का संकेत, नज़रअंदाज़ करना पड़ सकता है भारी

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।