1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. ज्यादा पसीना आना हो सकता है खतरनाक, इन आयुर्वेदिक उपायों से तुरंत करे कंट्रोल

ज्यादा पसीना आना हो सकता है खतरनाक, इन आयुर्वेदिक उपायों से तुरंत करे कंट्रोल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 05, 2021 03:28 pm IST,  Updated : Apr 05, 2021 03:28 pm IST

गर्मियों में पसीना आना एक सामान्य बात है लेकिन कोई भी मौसम हो लेकिन हाथ-पैर में अधिक पसीना आता रहता है। जानिए इस समस्या से कैसे पाए निजात।

ज्यादा पसीना आना हो सकता है खतरनाक, इन आयुर्वेदिक उपायों से तुरंत करे कंट्रोल- India TV Hindi
ज्यादा पसीना आना हो सकता है खतरनाक, इन आयुर्वेदिक उपायों से तुरंत करे कंट्रोल Image Source : FREEPIK

गर्मियों में पसीना आना एक सामान्य बात है लेकिन कई लोगों को कुछ ज्यादा पसीना आता है। कोई भी मौसम हो लेकिन हाथ-पैर में अधिक पसीना आता रहता है। आमतौर पर लोगों को ज्यादा पसीने आने का कारण पता नहीं होता है। इसलिए जानिए ज्यादा पसीने आने की समस्या को इग्नोर कर देते है। 

स्वामी रामदेव के अनुसार पसीना आने की समस्या कई कारणों से हो सकती हैं। कई बार पित्त दोष बढ़ जाने के कारण भी इस समस्या का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा बैक्टीरियल इंफेक्शन, हाइपरहाइड्रोसिस से ग्रसित लोग, मोनोपॉज, अधिक डिप्रेशन के कारण भी हो सकता है। ऐसे में आप चाहे तो कुछ घरेलू नुस्खे अपनाकर इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। 

बार-बार बुखार आने की समस्या से हैं परेशान तो अपनाएं ये आयुर्वेदिक उपाय, जल्द ही मिलेगा लाभ 

अधिक पसीना आने पर अपनाएं ये आयुर्वेदिक उपाय

  1. अधिक पसीना आता है तो शीशम और पीपल के पत्तों का रस का सेवन करे।
  2. गोखरू का पानी पसीना को कम करने में काफी फायदेमंद है। 
  3. कमल गट्टे में पोटेशियम, मैग्नीशियम और आयरन जैसे तच्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसका सेवन करने से आपको पित्त संबंधी समस्याओं से निजात मिलेगा। ज्यादा पसीने की समस्या से निजात पाने के लिए कमल गट्टे की सब्जी का सेवन करे। 
  4. रोजाना लौकी का जूस पा सेवन करना चाहिए। इससे भी ज्यादा पसीना आने की समस्या से लाभ मिलेगा। बस इस बात का ध्यान रखें कि लौकी कडवी नहीं होनी चाहिए। 
  5. एलोवेरा, व्हीट ग्रास के साथ लौकी का जूस पीने से भी लाभ मिलेगा। 
  6. जौ की दलिया के अलावा रोटी का सेवन करे।
  7. गर्मियों के मौसम में बेल का सेवन करना काफी फायदेमंद होता है। इसलिए आप शरबत या फिर पका हुआ बेल का ऐसे ही सेवन कर सकते हैं।
  8. आयुर्वेदिक उपायों के अलावा आप कपालभाति, अनुलोम विलोम और शीतली, शीतकारी करे। इससे आपके शरीर में ठंड आएगी। इसके साथ ही ज्यादा पसीना आने की समस्या से निजात मिलेगा।  

Summer Diet: गर्मियों में इन चीजों को अपनी डाइट में करें शामिल, रहेंगे हर बीमारी से कोसों दूर

गर्मी में घातक हो सकती हैं ये बीमारियां, स्वामी रामदेव से जानिए बदले मौसम में बॉडी फिट रखने का फॉर्मूला

टाइफाइड बुखार से छुटकारा दिलाएंगा अंजीर, बस ऐसे करें सेवन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।