1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. टाइफाइड बुखार से छुटकारा दिलाएंगा अंजीर, बस ऐसे करें सेवन

टाइफाइड बुखार से छुटकारा दिलाएंगा अंजीर, बस ऐसे करें सेवन

 Reported By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 01, 2021 12:03 pm IST,  Updated : Apr 01, 2021 12:03 pm IST

टाइफाइड बुखार पाचन तंत्र और खून के प्रवाह में साल्मोनेला टाइफी नाम बैक्टीरिया हो जाता है जोकि दूषित पानी और खाने के द्वारा हमारे शरीर में चला जाता है।

टाइफाइड बुखार से छुटकारा दिलाएंगा अंजीर, बस ऐसे करें सेवन- India TV Hindi
टाइफाइड बुखार से छुटकारा दिलाएंगा अंजीर, बस ऐसे करें सेवन Image Source : FREEPIK

टाइफाइड बुखार को मियादी बुखार के नाम से भी जाना जाता है। टाइफाइड बुखार पाचन तंत्र और खून के प्रवाह में साल्मोनेला टाइफी नाम बैक्टीरिया हो जाता है जोकि दूषित पानी और खाने के द्वारा हमारे शरीर में चला जाता है। इस बीमारी से संक्रमित व्यक्ति का तापमान 104 डिग्री फारेनहाइट तक पहुंच जाता है। 

टाइफाइड के बुखार से समय रहते निजात पाना जरुरी है। नहीं तो यह आपकी इम्यूनिटी को कमजोर करने के साथ-साथ लिवर में इंफेक्शन कर सकता है। स्वामी रामदेव से जानिए किस उपाय के द्वारा 3 दिन में ही इस समस्या से निजात पा सकते हैं।

एक्ट्रेस किरण खेर मल्टीपल मायलोमा से हैं पीड़ित, जानें क्‍या है ये बीमारी, लक्षण और कारण

टाइफाइड के लक्षण

  1. बुखार आना
  2. भूख कम लगना
  3. सिर दर्द की समस्या
  4. अधिक ठंड महसूस होना
  5. अधिक कमजोरी होना
  6. दस्त की समस्या
  7. छाती में जलन
  8. कब्ज की समस्या

रकुल प्रीत सिंह ने बताए अजवाइन चाय के बेहतरीन फायदे, PMS की समस्या के साथ इन बीमारियों से दिलाए छुटकारा

टाइफाइट बुखार से निजात पाने का तरीका

खूबकला  2-3 ग्राम, 5 मुनक्का और  3-5 अंजीर 400 ग्राम पानी में डालकर गर्म करें। जब पानी 100 ग्राम बचें तो इसे ठीक तरह से मैश करके पानी छान लें। इस काढ़ा का सेवन सुबह-शाम करे। 

टाइफाइड में कैसे होगा कारगर ये काढ़ा

आपको बता दें कि खूबकला में विटामिन्स, मिनिरल्स, फाइबर और कार्बोहाइड्रेट के साथ इसमें ग्लूकोसिनोलेट्स नामक तत्व होते हैं जो कैंसर से लड़ने में मदद करते है। इसका सेवन करने से आपके आपके शरीर का तापमान नॉर्मल करने में मदद करता है। वहीं अंजीर में पोटैशियम, मैग्नीशियम, जिंक, कॉपर, मैंगनीन, आयरन,  कैल्शियम प्रोटीन फाइबर के साथ अधिक मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। इसके साथ ही मुनक्का में भी पोटैशियम और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में होता है। जो टाइफाइड से राहत दिलाने में मदद करता है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।