1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. एक्ट्रेस किरण खेर मल्टीपल मायलोमा से हैं पीड़ित, जानें क्‍या है ये बीमारी, लक्षण और कारण

एक्ट्रेस किरण खेर मल्टीपल मायलोमा से हैं पीड़ित, जानें क्‍या है ये बीमारी, लक्षण और कारण

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 01, 2021 11:28 am IST,  Updated : Apr 01, 2021 12:47 pm IST

एक्ट्रेस और सांसद किरण खेर मल्टीपल मायलोमा से पीड़ित हैं। आपको बता दें कि यह एक तरह का ब्लड कैंसर है।

एक्ट्रेस किरण खेर हैं मल्टीपल मायलोमा से पीड़ित, जानें क्‍या है ये बीमारी, लक्षण और कारण- India TV Hindi
एक्ट्रेस किरण खेर हैं मल्टीपल मायलोमा से पीड़ित, जानें क्‍या है ये बीमारी, लक्षण और कारण Image Source : INSTAGRAM/KIRRONKHERMP

भारतीय जनता पार्टी की सांसद और एक्ट्रेस किरण खेर  ब्लैड कैंसर से पीड़ित हैं। किरण खेर के पति और अभिनेता अनुपम खेर ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर जानकारी दी है कि किरण मल्टीपल मायलोमा से पीड़ित हैं। आपको बता दें कि यह एक तरह का ब्लड कैंसर है। 

अनुपम खेर ने  इंस्टाग्राम पर एक नोट शेयर किया।  अनुपम खेर लिखते हैं, 'अफवाहें लोगों को परेशान ना करें इसलिए मैं और सिकंदर सभी को बताना चाहते हैं कि किरण मल्टीपल माइलोमा से पीड़ित पाई गई हैं, जो कि एक तरह का ब्लड कैंसर है। वह फिलहाल अपना इलाज करवा रही हैं और हमें पता है कि वह इससे पहले से ज्यादा ताकतवर होकर बाहर निकलेंगी। 'हम इस बात से खुश हैं कि उनकी देखरेख बढ़िया डॉक्टर्स की टीम कर रही है। वह हमेशा से फाइटर रही हैं और हमेशा डटकर चीजों का सामना करती आई हैं। वह सभी को प्यार देती हैं इसीलिए उनके इतने चाहने वाले हैं। तो उन्हें अपना प्यार देते रहिए, उनके लिए दुआ करिए और उन्हें अपने जहन में हमेशा रखिए।'

इससे पहले बुधवार को चंडीगढ़ में विशेष रूप से बुलाई गई प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, चंडीगढ़ बीजेपी अध्यक्ष अरुण सूद ने कहा कि 68 वर्षीय बॉलीवुड अभिनेत्री से राजनेता बनी किरण खेर की बीमारी के बारे में पता चला है। 

चंडीगढ़ बीजेपी अध्यक्ष अरुण सूद के मुताबिक, 'वह पिछले साल 11 नवंबर को अपने चंडीगढ़ घर में किरन खेर की बांह में फ्रैक्चर हो गया था। चंडीगढ़ में पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च में मेडिकल परीक्षण के बाद, उन्हें मल्टीपल मायलोमा का पता चला था। यह बीमारी उनके बाएं हाथ और दाहिने कंधे तक फैल गई थी। इलाज के लिए उन्हें 4 दिसंबर को मुंबई ले जाया गया है।'

गर्मियों में इन 5 तरीकों से करें केले का सेवन, कब्ज-एसिडिटी के साथ कई रोग से रहेंगे दूर

जानिए क्या है मल्टीपल मायलोमा?

मल्टीपल मायलोमा एक प्रकार का ब्लड कैंसर है। इस बीमारी में खून में व्हाइट ब्लड सेल्स संबंधी दिक्कत आती है। जिसके कारण कैंसर के सेल्स बोन मैरो में जमा होने लगती है जिसके कारण नॉर्मल कोशिकाएं प्रभावित हो जाती है। प्लाज्म सेल्स के अंदर होने के कारण इसे मल्टीपल माइलोमा कहा जाता है। पुरुषों की तुलना में महिलाओं को इस बीमारी का खतरा सबसे अधिक होता है। 

मल्टीपल मायलोमा  के लक्षण

  1. हड्डी का दर्द, विशेषकर आपकी रीढ़ या छाती में
  2. जी मिचलाना
  3. कब्ज
  4. भूख में कमी
  5. मानसिक उलझन
  6. थकान
  7. बार-बार इंफेक्शन होना
  8. तेजी से वजन घटना
  9. आपके पैरों में कमजोरी या सुन्नता
  10. अत्यधिक प्यास लगना

रकुल प्रीत सिंह ने बताए अजवाइन चाय के बेहतरीन फायदे, PMS की समस्या के साथ इन बीमारियों से दिलाए छुटकारा

मल्टीपल मायलोमा के कारण

डॉक्टरों द्वारा अभी तक  इस बीमारी के होने के स्पष्ट कारण नहीं बता पाए हैं। इसका मुख्य कारण 35 साल से अधिक उम्र, मोटापा, जेनेटिक, शरीर में कैल्शियम की कमी, एनीमियया आदि कारण हो सकते है।

कैसे करें डायग्नोज?

अगर आपको मल्टीपल माइलोमा के लक्षण नजर आते हैं तो आप एक्स रे, सीबीसी, यूरिन की जांच, सीटी स्कैन, पीईटी स्कैन ा फिर एनआरआी द्वारा पता करके डॉक्टर की सलाह ले सकते है। मल्टीपल माइलोमा है कि नहीं इसकी सटिक पुष्टि बायोप्सी द्वारा ही होती है। 

मल्टीपल माइपोमा का इलाज

इस ब्लड कैंसर को दवाओं के साथ-साथ कीपोथेरिपी, रेडएशन थेरेपी, ट्रांसप्लांट या पिर सर्जरी के द्वारा किया जा सकता है। कौन सा इलाज आपके लिए सही होगा यह कैंसर की स्टेज के ऊपर निर्भर है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।