1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. अंडे के साथ बिल्कुल भी न करें इन 4 चीजों का सेवन, हो सकती है एलर्जी की समस्या

अंडे के साथ बिल्कुल भी न करें इन 4 चीजों का सेवन, हो सकती है एलर्जी की समस्या

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Nov 15, 2021 01:32 pm IST,  Updated : Nov 15, 2021 01:32 pm IST

आयुर्वेद के अनुसार गलत फूड कॉम्बिनेशन आपकी सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है। यह आपके पाचन तंत्र पर बुरा असर डालने के साथ-साथ शरीर के अन्य अंगों को भी प्रभावित कर सकता है।

Bad food combination with egg- India TV Hindi
Bad food combination with egg Image Source : FREEPIK.COM

प्रोटीन, विटामिन्स जैसे कई तत्वों से भरपूर अंडा सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है। यह शरीर के लिए बहुत ही जरूरी होते है। इसीलिए नाश्ता में इसे शामिल करना अच्छा माना जाता है। इसके साथ ही हम अंडे की कई तरह की रेसिपी भी बना लेते हैं। कुछ लोग अकेले अंडे का आनंद लेना पसंद करते हैं लेकिन कई लोग ऐसे भी है जो अंडा के साथ मांस, दूध उत्पादों और कैफीनयुक्त पेय के साथ खाते हैं। 

आयुर्वेद के अनुसार गलत फूड कॉम्बिनेशन आपकी सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है। यह आपके पाचन तंत्र पर बुरा असर डालने के साथ-साथ शरीर के अन्य अंगों को भी प्रभावित कर सकता है। जानिए अंडे के साथ किन चीजों के सेवन की मनाही है। 

प्रदूषण के कारण सांस लेना हुआ दूभर, स्वामी रामदेव से जानिए कैसे फेफड़ों को बनाएं मजबूत

अंडा और बेकन

अंडा और बेकन एक ऐसा कॉम्बिनेशन है। जिसे अधिकतर लोग बड़े ही चाव से खाना पसंद करते हैं। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो संभल जाएं। क्योंकि इन दोनों में प्रोटीन और वसा अधिक मात्रा में पाया जाता है, जिसके कारण आपकी एनर्जी जल्दी खत्म हो जाती हैं और आपको थकान सी महससू होती है। 

पालक के साथ न करें इन 3 चीजों का सेवन, पाचन तंत्र पर पड़ेगा बुरा असर

Bad food combination with egg
Image Source : FREEPIK.COMBad food combination with egg

अंडा और चीनी
अंडे के साथ चीनी से संबंधी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि यह आपके लिए जहर के समान हो सकते हैं। क्योंकि दोनों से निकलने वाले अमीनो एसिड  शरीर में रक्त में थक्के बना सकता है। 

सोया मिल्क और अंडा
सोया दूध के साथ अंडे का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि दोनों में अधिक मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है, जिसके कारण आपको सुस्ती आ सकती है। 

मूली के साथ बिल्कुल भी न करें इन 4 चीजों का सेवन, सेहत पर पड़ेगा बुरा असर

Persimmon  and egg
Image Source : FREEPIK.COMPersimmon  and egg

ख़ुरमा फल
खुरमा फल सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है। लेकिन इसका सेवन अंडे के साथ नहीं करना चाहिए। इसके कारण आपको गैस्ट्रिक समस्याएं हो सकती है। 

Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।