1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. मूली के साथ बिल्कुल भी न करें इन 4 चीजों का सेवन, सेहत पर पड़ेगा बुरा असर

मूली के साथ बिल्कुल भी न करें इन 4 चीजों का सेवन, सेहत पर पड़ेगा बुरा असर

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Nov 10, 2021 12:26 pm IST,  Updated : Nov 10, 2021 12:26 pm IST

सर्दियों के मौसम में मूली खाना बेहद स्वास्थ्यवर्धक होता है। लेकिन कुछ ऐसी चीजें है जिनका सेवन मूली के साथ नहीं करना चाहिए।

Bad Food combination with radish- India TV Hindi
Bad Food combination with radish Image Source : FREEOIK.COM

सर्दियों में मूली का सेवन विभिन्न तरीके से किया जाता है। इसे पराठे, सब्‍जी, अचार या फिर सलाद के रूप में शामिल किया जाता है। मूली भले ही आपको मामूली सब्‍जी लगे। लेकिन यह औषध‍िय गुणों से भरपूर है। रोजाना खाली पेट एक मूली का सेवन करने से आपकी किडनी, लंग्स आदि हेल्दी तो रहेंगे इसके साथ ही कई खतरनाक बीमारियों से बचेंगे। इसे बेहतरीन फायदे जानकर हर कोई किसी न किसी रूप में इसका सेवन करते हैं। लेकिन यह भूल जाते हैं कि कुछ ऐसी फूड्स होते हैं जिनके साथ मूली का सेवन करना सेहत के लिए खतरनाक होता है। 

आयुर्वेद के अनुसार कई ऐसी चीजें है जिनका सेवन कुछ चीजों के साथ खाने की मनाही है। इन्हीं में से एक है मूली। आमतौर पर मूली का सेवन कई तरीकों से करने के कारण इसे हम हर चीज के साथ खा लेते हैं जो हमे बीमार करते हैं। जानिए कुछ ऐसी चीजों के बारे में जिसके साथ मूली का सेवन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। 

ब्लड शुगर कंट्रोल करने का अचूक उपाय है तेज पत्ता, बस ऐसे करें सेवन

मूली के साथ न करें इन चीजों का सेवन

दूध 

आयुर्वेद के अनुसार जिस तरह दूध का सेवन नमकीन और खट्टी चीजों के साथ नहीं करना चाहिए। उसी तरह मूली का सेवन करने के तुरंत बाद दूध नहीं पीना चाहिए। ऐसा करने से दूध जहरीला हो सकता है और चर्म रोग होने की आशंका रहती है। इसके साथ ही मूली आपके अंदरूनी हिस्से को गर्म कर देती है जबकि दूध ठंडा होता है, जिसके कारण आपके पाचन तंत्र पर बुरा असर पड़ता है। 

Bad food combination with radish
Image Source : FREEPIK.COMBad food combination with radish 

खीरा
खीरा का सेवन भी अधिकतर लोग सलाद के रूप में करते हैं, जिसके कारण इसे मूली के साथ आराम से मिला लेते हैं। लेकिन ऐसा करना सेहत के लिए अच्छा नहीं है। क्योंकि खीरे में एस्कॉर्बेट होता है जो विटामिन सी को सोखने का काम करता है।

सोलर एनर्जी से दूर होगी 100 बीमारियां, स्वामी रामदेव से जानिए सूर्य नमस्कार करने का सही तरीका

संतरा 
मूली के साथ संतरा का सेवन भी सेहत को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचा सकता है। माना जाता है कि इन दोनों का मेल आपके लिए जहर की तरह काम करता है। यह न सिर्फ आपको पेट की समस्या का मरीज बना देगा बल्कि कई अन्य बीमारियों को दावत भी दे सकता है। 

करेला 
अगर आप किसी भी तरह से मूली और करेले का सेवन एक साथ कर रहे हैं तो सावधान हो जाएं। दरअसल इन दोनों में पाए जाने वाले प्राकृतिक तत्व आपस में रिएक्शन करके शरीर पर बुरा असर डालते हैं, जिसके कारण  आपको सिर्फ सांस लेने में तकलीफ ही नहीं होती है बल्कि यह दिल के लिए भी घातक है।

Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।