1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. ब्लड शुगर कंट्रोल करने का अचूक उपाय है तेज पत्ता, बस ऐसे करें सेवन

ब्लड शुगर कंट्रोल करने का अचूक उपाय है तेज पत्ता, बस ऐसे करें सेवन

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 10, 2021 07:22 am IST,  Updated : Nov 10, 2021 08:31 pm IST

तेज पत्ता में पॉलीफेनॉल पाया जाता है जो ग्लूकोज के लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है। जानिए कैसे करें सेवन

Tej patta for diabetes- India TV Hindi
Tej patta for diabetes Image Source : FREEPIK.COM

खराब खानपान, लाइफस्टाइल के साथ-साथ जेनेटिक कारणों के कारण अधिकतर लोग ब्लड शुगर की समस्या का शिकार हो रहे हैं। डायबिटीज की समस्या से बड़े ही नहीं बल्कि कम उम्र के बच्चे भी गिरफ्त में आ रहे हैं। यह एक ऐसी बीमारी हैं जो धीरे-धीरे आपके शरीर को खोखला बना देती है। इसलिए जरूरी है कि समय रहते ब्लड शुगर को कंट्रोल किया जाए। 

आयुर्वेद के अनुसार किचन में कई ऐसी चीजें मौजूद है जिनका सेवन करने मात्र से आपका ब्लड शुगर नैचुरल तरीके से कंट्रोल में रहेगा। इन्हीं में से एक है तेज पत्ता। इसका उपयोग कई तरह के भारतीय पकवानों को तैयार करने में किया जाता है। तेज पत्ता खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ ही सेहत को सही बनाए रखने में भी सहायक है।

ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने का शानदार उपाय है मोरिंगा की पत्तियां, ऐसे करें सेवन

 
तेज पत्ता को देश के कई हिस्सों में मालाबार पत्ता के नाम से भी जाना जाता है। जानिए ब्लड शुगर के मरीज कैसे करें इसका सेवन।  

Tej patta for diabetes
Image Source : FREEPIK.COMTej patta for diabetes 

ब्लड शुगर में कैसे फायदेमंद होगा तेज पत्ता?

तेज पत्ते का सेवन करने से शरीर में इंसुलिन की खपत और ग्लूकोज मेटाबॉलिज्‍म में सुधार करता है। इसके साथ ही इसनें पॉलीफेनॉल पाया जाता है जो ग्लूकोज के लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है ब्लड शुगर के रोगियों में इंसुलिन की घटती-बढ़ती मात्रा को भी रेग्युलेट करने का काम करता है। 

गर्दन या कमर दर्द से हैं परेशान, स्वामी रामदेव से जानिए स्पाइन से जुड़ी हर बीमारी का इलाज

तेज पत्ता में विटमिन-ए और विटमिन-सी पाया जाता है जो आंखों को हेल्दी रखने ते साथ व्हाइट ब्लड सेल्स की संख्या बढ़ाने में मदद करता है। इसके साथ ही यह पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है। 

डायबिटीज के मरीज ऐसे करें तेज पत्ता का सेवन

  • तेज पत्ता का सेवन कई तरीकों से किया जा सकता है। इसे आप खाने में किसी न किसी तरह डालकर कर सकते हैं। जैसे आप सूप में इसका पाउडर, चावल या पुलाव और दाल आदि में पूरा पत्ता या छोटे टुकड़े के रूप में उपयोग कर सकते हैं।
  • सुबह खाली पेट एलोवेरा जूस के साथ थोड़ी सी हल्दी और तेज पत्ता को पीसकर खा सकते हैं। इससे आपका खाना खाने के बाद भी ब्लड शुगर कंट्रोल में रहेगा। 

Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।