1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. मोटापा कम करने में जौ का दलिया है लाभकारी, सेहत को मिलते हैं ये अन्य फायदे भी; जानें कैसे बनाएं?

मोटापा कम करने में जौ का दलिया है लाभकारी, सेहत को मिलते हैं ये अन्य फायदे भी; जानें कैसे बनाएं?

 Written By: Poonam Yadav
 Published : Jun 01, 2024 06:14 pm IST,  Updated : Jun 01, 2024 06:14 pm IST

जौ का दलिया कमजोर मेटाबॉलिज़्म को बढाकर वेट लॉस में मदद करता है। मोटापा कम करने में ही नहीं बल्कि यह कई गंभीर समस्याओं में भी असरदार है।

जौ के दलिया के फायदे - India TV Hindi
जौ के दलिया के फायदे Image Source : SOCIAL

दलिया एक हेल्दी और बेहतरीन ब्रेकफास्ट और डिनर ऑप्शन है। खासकर, अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो दलिया का सेवन आपके लिए बेहद लाभकारी है। दलिया सिर्फ हेल्दी ही नहीं होता बल्कि इसका स्वाद भी लाजवाब होता है। वैसे तो ज़्यादातर लोग वजन कम करने के लिए गेहूं के दलिया का सेवन करते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं मोटापा कम करने में जौ का दलिया ज़्यादा फायदेमंद है। पोषक तत्वों से भरपूर जौ के दलिया में आयरन, कैल्शियम, जिंक, विटामिन बी, मैग्नीशियम, डाइटरी फाइबर प्रचुर मात्रा में मौजूद होते हैं। जौ का दलिया सिर्फ आपक वजन ही कम नहीं करता बल्कि सेहत को और भी कई फायदे मिलते हैं। चलिए हम आपको बताते हैं इसे खाने से क्या फायदा होता है और घर पर इसकी रेसिपी कैसे बनाएं?

वेट लॉस के लिए जौ दलिया खाने के फायदे-

  • इम्यूनिटी को बढ़ाए: एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर जौ का दलिया, फ्री-रेडिकल्स से लड़ने में मदद करता है और कमजोर इम्यूनिटी को मजबूत बनाता है।

  • बैड कोलेस्ट्रॉल करे कम: अगर आप ब्लड शुगर, हाई बीपी या बैड कोलेस्ट्रॉल की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं, तो जौ का दलिया आपके लिए बेहतर विकल्प है। जौ का दलिया इन परेशानियों को कंट्रोल रखने में मदद करता है।

  • मोटापा करता है कम: जौ का दलिया प्रोटीन और फाइबर से भरपूर है जो कमजोर मेटाबॉलिज़्म को तेज करता है और वेट लॉस के मुश्किल प्रोसेस को आसान बनाता है। इसमें मौजूद फाइबर पाचन क्रिया को भी तेज करता है।   जिससे बैली फैट को बर्न करने में आसानी होती है। 

जौ का दलिया बनाने के लिए सामग्री:

1 चम्मच देसी घी, 1 शिमला, 1 प्याज, 1 हरी मिर्च, 1 गाजर और 3 से 4 बीन्स, आधा कप जौ

वेट लॉस के लिए दलिया कैसे बनाएं

1 चम्मच देसी घी में आधा कप जौ भूनकर रख लें। अब 1 शिमला, 1 प्याज, 1 हरी मिर्च, 1 गाजर और 3 से 4 बीन्स को काटकर एक साइड में रख लें। अब एक कड़ाही में 1 चम्मच सरसो का तेल डालें और फिर कटी हुईं सब्जियां डाल दें।   जब सब्जियां ब्राउन हो जाए तब इसके भुना हुआ जौ डालकर भूनें। अब इसमें 1 गिलास पानी डालें और पका लें। अब इसमें थोड़ा सा नमक मिलाएं और फिर इसका सेवन करें।

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।