1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. सोच समझकर खाएं सलाद में कच्ची सब्जियां, चुकंदर, पालक और कई हरी सब्जियों से हो सकती एलर्जी

सोच समझकर खाएं सलाद में कच्ची सब्जियां, चुकंदर, पालक और कई हरी सब्जियों से हो सकती एलर्जी

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Jun 17, 2026 12:23 pm IST,  Updated : Jun 17, 2026 12:23 pm IST

Which Vegetable Should Not Eat Raw In Salad: डाइटिंग के दौर में सब्जियों को बिना पकाए, कच्चा ही सलाद में खाने का ट्रेंड बढ़ गया है। लेकिन कुछ सब्जियों को इस तरह खाने से बचना चाहिए वरना फायदे की बजाय बड़ा नुकसान हो सकता है।

सलाद में कच्ची नहीं खानी चाहिए ये सब्जियां- India TV Hindi
सलाद में कच्ची नहीं खानी चाहिए ये सब्जियां Image Source : MAGNIFIC

अगर आप सलाद में चुकंदर के कई स्लाइस, आंवला या पालक जैसी सब्जियां बिना उबाले खा रहे हैं तो इससे एलर्जी बढ़ सकती है। खासतौर पर चुकंदर को अगर बिना अच्छी तरह साफ किए और थोड़ी ज्यादा मात्रा में खाने पर शरीर में रिएक्शन हो सकते हैं, जिसमें जीभ और गले में जलन, पित्त बनने जैसी एलर्जी होना और अपच हो सकती है।

क्यों हो सकती है चुकंदर से एलर्जी

दरअसल चुकंदर में एक बीटा वल्गारिस (Beta vulgaris) नाम का प्रोटीन पाया जाता है जिससे शरीर में कभी कभी पित्त एलर्जी, जिन्हें इंगलिश में Hives कहते हैं वो हो सकती है। चुकंदर को बहुत अच्छी तरह ना वॉश किया जाए तो इसे खाने से मुंह और जीभ छिलने जैसी समस्या भी हो सकती है।

कैसे खाएं चुकंदर

अगर आपको कच्ची चुकंदर खानी है तो एक मीडियम साइज चुकंदर का एक चौथाई यानी 3-4 स्लाइस से ज्यादा ना खाएं। साथ ही खाने से पहले चुकंदर को नमक और बेकिंग सोडा के पानी में अच्छी तरह धो लें। दूसरा बेस्ट तरीका है चुकंदर को हल्का उबाल लिया जाए, इससे उसमें पाये जाने वाले प्रोटीन बीटा वल्गारिस का असर कम हो जाता है लेकिन न्यूट्रिशिन पूरे बने रहते हैं। इसके बाद चुकंदर को खा लें।

कच्ची सब्जियों से एलर्जी

इसी तरह 1-2 कच्चे आंवला खाने से भी मुंह और जीभ फटने जैसी समस्या हो सकती है। साथ ही गर्मियों में लौकी तोरई और खीरे ककड़ी का भी खूब सीजन रहता है। लेकिन याद रखें अगर खीर या ककड़ी खाने में कड़वी लगे तो उसे ना खाएं। साथ ही लौकी या तोरई काटते समय एक-दो पीस जरूर चखें, अगर लौकी तोरई कड़वी है तो उसकी सब्जी ना बनाएं। लौकी का जूस बनाते वक्त तो बहुत ज्यादा जरूरी है कि उसे कट करके पहले चेक किया और लौकी कड़वी ना हो तभी उसका जूस निकाला जाए। दरअसल कड़वी लौकी या तोरई में एक टॉक्सिन पाया जाता है जिसका नाम है कुकरबिटासिन (cucurbitacin) जो शरीर के लिए खतरनाक है। ये टॉक्सिन जहरीला माना जाता है और ज्यादा मात्रा में शरीर में जाने पर बहुत परेशानी पैदा कर सकता है। 

पत्तेदार सब्जियां भी कच्ची न खाएं

चौलाई, पालक जैसी सब्जियों में कई तरह के कीड़े होने की संभावना होती है इसलिए इन सब्जियों को पहले नमक और बेकिंग सोडा के पानी में अच्छी तरह धो लें उसके बाद अच्छी तरह उबालें और तभी इनका सेवन करें। ज्यादा छेद वाले चौलाई, पालक या पत्ते वाली सब्जियां ना खरीदें, इनमें कई तरह के कीटों का हमला होता है जिससे छेद हो जाते हैं। 

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।