1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. इन बीमारियों से ग्रसित लोग ना करें चुकंदर का सेवन, सेहत पर पड़ सकता है बुरा असर

इन बीमारियों से ग्रसित लोग ना करें चुकंदर का सेवन, सेहत पर पड़ सकता है बुरा असर

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Nov 13, 2021 10:45 pm IST,  Updated : Nov 13, 2021 10:45 pm IST

चुंकदर का सेवन ज्यादतर लोग सलाद के रूप में करते हैं। कुछ इसका जूस पीना भी पसंद करते हैं। इसका सेवन करने से शरीर में खून की कमी पूरी होती है। लेकिन अगर आप इन बीमारियों से जूझ रहे हैं तो इसे खाना अवॉइड करें।

beetroot- India TV Hindi
चुकंदर Image Source : FREEPIK.COM

चुकंदर को सर्दियों का सबसे बेहतरीन सुपरफूड माना जाता है। हालांकि, इसके कड़वे स्वाद के कारण बहुत से लोग इसे पसंद नहीं करते हैं। लेकिन पोटेशियम, आयरन, मैग्नीशियम, विटामिन बी6 जैसे जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होने के कारण ये शरीर के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है। ज्यादातर लोग सब्जी, सलाद या जूस के रूप चुकंदर को डाइट में शामिल करते हैं। ये शरीर में खून की कमी को दूर करता है और कई तरह से फायदा पहुंचाता है, लेकिन कुछ हेल्थ प्रॉब्लम्स में इसे नहीं खाना चाहिए क्योंकि इससे आपको नुकसान भी पहुंच सकता है। आइए जानते हैं उन बीमारियों के बारे में जिनमें चुकंदर का सेवन नहीं करना चाहिए। 

अगर आपको हैं ये बीमारियां तो ना करें चुकंदर का सेवन, जानिए वजह 

शुगर के मरीज ना खाएं चुकंदर

चुकंदर में ग्लाइसेमिक इंडेक्स ज्यादा होता है। हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले खाद्य पदार्थ जल्दी पच जाते हैं और अवशोषित हो जाते हैं जिससे ब्लड शुगर में तेजी से वृद्धि होती है। 

किडनी स्टोन में अवॉइन करें चुकंदर 

चुकंदर में ऑक्सलेट की मात्रा ज्यादा होती है। इसका अधिक सेवन करने से किडनी स्टोन की समस्या बनी रहती है, जिन्हें पहले से पथरी की समस्या है वो चुकंदर खाना अवॉइड करें। 

लो बीपी वाले ना खाएं चुकंदर 

अगर आपको लो ब्लड प्रेशर की समस्या है और आर चुंकदर का सेवन करते हैं तो ब्लड प्रेशर लेवल पहले से भी ज्यादा कम हो सकता है। ऐसे में चुकंदर खाने से बचें। 

एलर्जी होने पर ना खाएं चुकंदर 

अगर चुकंदर का सेवन करने से आपको किसी तरह की एलर्जी होती है तो इसका सेवन करना बंद कर दें और डॉक्टर से सलाह लें। बहुत से लोगों को इसका सेवन करने से स्किन रैशेज या अन्य समस्याएं हो सकती हैं। 

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सुझाव केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने या अपने आहार में कोई भी बदलाव करने से पहले हमेशा अपने डॉक्टर या आहार विशेषज्ञ से सलाह लें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।