1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. मखाने के फायदे तो सभी जानते हैं, मगर जरूरत से ज्यादा खाने पर होते हैं ये नुकसान

मखाने के फायदे तो सभी जानते हैं, मगर जरूरत से ज्यादा खाने पर होते हैं ये नुकसान

 Published : Feb 08, 2022 08:19 pm IST,  Updated : Feb 08, 2022 08:19 pm IST

जरूरत से ज्यादा मखाना खाना शरीर के लिए हानिकारक होता है।

benefits and disadvantages of Makhana Fox Nut euryl ferox - India TV Hindi
Disadvantages of Makhana Image Source : INSTAGRAM- @MASALAVEGAN

Highlights

  • एक दिन में 25-30 ग्राम मखाने का सेवन सुरक्षित होता है।
  • ज्यादा मखाना खाने से कब्ज की समस्या हो सकती है।

हेल्थ डेस्क: मखाना बेहद स्वादिष्ट ड्राई फ्रूट्स है, और इसके फायदे भी अनेक हैं। मखाने में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जिससे आप की खतरनाक बीमारियों से खुद बचा सकते हैं। मखाने में मैग्नीशियम, पोटैशियम, एंटी ऑक्सिडेंट, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, आयरन और जिंक जैसे जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसलिए ये सेहत और खासतौर पर हड्डियों के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। लेकिन क्या आप मखानों के नुकसान के बारे में जानते हैं, और क्या आप ये जानते हैं कि हमें एक दिन में कितने ग्राम मखाना खाना चाहिए?

ज्यादा मखाना खाने के नुकसान

ज्यादा मात्रा में मखाना खाने से कब्ज की समस्या हो सकती है। ज्यादा मखाना खाने से पेट फूलने और पेट में स्वेलिंग की समस्या भी हो सकती है। जिन्हें कब्ज की दिक्कत है उन्हें ज्यादा मखाना खाने से बचना चाहिए। मखाने की तासीर गर्म होती है, इसे अधिक खाने से शरीर में गर्मी पैदा होती है।

चिकन पॉक्स के दाग हटाने के लिए इस तरह करे नीम का इस्तेमाल, हो जाएंगे गायब

गर्भवती महिलाओं को भी ज्यादा मखाना खाने से मना किया जाता है, क्योंकि ये गर्म होता है और ये पेट में पल रहे बच्चे को नुकसान पहुंचा सकता है।

शुगर के मरीज जो पहले से इंसुलिन पर हैं उन्हें भी मखाना खाने से पहले डॉक्टर से कंसल्ट करना चाहिए।

अगर आपने अधिक मखानों का सेवन किया तो आपको एलर्जी की समस्या हो सकती है। इसलिए रोजाना 25-30 ग्राम से ज्यादा मखाने का सेवन न करें।

ब्लड शुगर कंट्रोल करने से लेकर बालों के लिए भी फायदेमंद हैं मेथी के बीज, इस तरह करें सेवन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।