1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. फेफड़ों को मजबूत बनाने के लिए रोजाना करें इन चीजों का सेवन

फेफड़ों को मजबूत बनाने के लिए रोजाना करें इन चीजों का सेवन

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 24, 2021 07:16 am IST,  Updated : Apr 24, 2021 04:23 pm IST

फेफड़ों से फिल्टर होने के बाद ही ऑक्सीजन आपके पूरे शरीर में पहुंचती हैं। ऐसे में लंग्स का खास ख्याल रखना बहुत ही ज्यादा जरूरी है।

फेफड़ों को मजबूत बनाने के लिए रोजाना करें इन चीजों का सेवन, ऑक्सीजन लेवल भी बढ़ेगा- India TV Hindi
फेफड़ों को मजबूत बनाने के लिए रोजाना करें इन चीजों का सेवन, ऑक्सीजन लेवल भी बढ़ेगा Image Source : FREEPIK

शरीर को हमेशा हेल्दी रहने के लिए जरुरत है कि आपके फेफडे अच्छी ढंग काम करे, फेफड़ों से फिल्टर होने के बाद ही ऑक्सीजन आपके पूरे शरीर में पहुंचती हैं। ऐसे में लंग्स का खास ख्याल रखना बहुत ही ज्यादा जरूरी है। अगर आपके फेफड़े ठीक ढंग से काम नहीं करेंगे तो आपको अस्थमा, ब्रोंकाइटिस, निमोनिया, टीबी, कैंसर जैसी जानलेवा बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं दूसरी ओर कोरोना वायरस जैसी महामारी से बचने के लिए आपके फेफड़ों का मजबूत होना बहुत ही जरूरी हैं क्योंकि यह सीधे आपके लंग्स पर ही अटैक करता है। जिसके कारण आपको सांस लेने में अधिक समस्या होती है। 

आपको बता दें कि इस बार 60 से 65 फीसदी मरीजों को सांस लेने में काफी दिक्कत आ रही है। उनका ऑक्सीजन लेवल तेजी से घटता है। 2 से 3 दिन के अंदर ये 80 से नीचे पहुंच जाता है और ऐसे में तुरंत ऑक्सीजन की जरूरत होती है। अगर इस दौरान ऑक्सीजन ना मिले तो हालात बहुत गंभीर हो जाते हैं। ऐसे में जरूरी है कि फेफड़ों का पहले ही ध्यान रखें।   जानिए ऐसे कुछ फूड्स के बारे में जिससे आपके फेफड़े तेजी से मजबूत होगे। 

फेफड़ों को मजबूत बनाने के लिए रोजाना करें इन चीजों का सेवन, ऑक्सीजन लेवल भी बढ़ेगा
Image Source : FREEPIKफेफड़ों को मजबूत बनाने के लिए रोजाना करें इन चीजों का सेवन, ऑक्सीजन लेवल भी बढ़ेगा

हल्दी

हल्दी में भरपूर मात्रा में एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लामेट्री गुण पाए जाते हैं जो आपको हर तरह के संक्रमण से बचाते हैं। रोजाना सोने से पहले दूध में हल्दी डालकर इसका सेवन करें। इसके साथ-साथ आप हल्दी, गिलोय, दालचीनी, लौंग, अदरक और तुलसी का काढ़ा बनाकर पिएं। इससे लंग्स मजबूत रहने के साथ इम्यूनिटी मजबूत होगी।

क्या आपके घर में है कोरोना का मरीज? होम आइसोलेशन और इलाज के लिए आई एम्स की नई गाइडलाइन्स

फेफड़ों को मजबूत बनाने के लिए रोजाना करें इन चीजों का सेवन, ऑक्सीजन लेवल भी बढ़ेगा
Image Source : FREEPIKफेफड़ों को मजबूत बनाने के लिए रोजाना करें इन चीजों का सेवन, ऑक्सीजन लेवल भी बढ़ेगा

शहद
आयुर्वेद में शहद का बहुत अधिक महत्व बताया गया है, क्योंकि एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। जिसका सेवन करने से आपके फेफड़े मजबूत होते हैं। इसके अलावा फेफड़ों से विषाक्त तत्वों को बाहर निकालने के लिए सुबह गर्म नींबू पानी में शहद डालकर पिएं।  इसके अलावा काढ़ा में भी शहद डालकर पी सकते हैं। 

फेफड़ों को मजबूत बनाने के लिए रोजाना करें इन चीजों का सेवन, ऑक्सीजन लेवल भी बढ़ेगा
Image Source : FREEPIKफेफड़ों को मजबूत बनाने के लिए रोजाना करें इन चीजों का सेवन, ऑक्सीजन लेवल भी बढ़ेगा

तुलसी
तुलसी के पत्ते में अधिक मात्रा में पोटैशियम, आयरन, क्लोरोफिल  मैग्नीशियम, कैरीटीन और विटामिन-सी पाया जाता है जो फेफड़ों को हेल्दी रखने में मदद करता है। रोजाना सुबह 4-5 पत्तियों को चबा लें। इसके अलावा आप गिलोय और तुलसी का आयुर्वेदिक काढ़ा बनाकर पी सकते हैं। 

इन 10 योगासनों से बढ़ेगी लंग्स की ताकत, स्वामी रामदेव से जानिए घर पर मरीज का कैसे बढ़ाएं ऑक्सीजन लेवल

अंजीर
अंजीर में बहुत सारे चमत्कारी तत्व पाए जाते हैं। इसमें विटामिन ए, विटामिन-सी, विटामिन-के, पोटेशियम, मैग्नीशियम, कॉपर और आयरन जैसे जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके सेवन  करने से लंग्स मजबूत होगे।  इसके साथ ही दिल हेल्दी रहेगा। 

फेफड़ों को मजबूत बनाने के लिए रोजाना करें इन चीजों का सेवन, ऑक्सीजन लेवल भी बढ़ेगा
Image Source : FREEPIKफेफड़ों को मजबूत बनाने के लिए रोजाना करें इन चीजों का सेवन, ऑक्सीजन लेवल भी बढ़ेगा

लहसुन
लहसुन में भरपूर मात्रा में एंटीबायोटिक, एंटीफंगल, एंटीवायरल गुणों के साथ-साथ कैल्शियम, फॉस्फोरस, लौह तत्व, विटामिन जैसे तत्व पाए जाते है। जो फेफड़ों को मजबूत रखने में मदद करते हैं। रोजाना सुबह खाली पेट 2-3 लहसुन की कली का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा अगर आपको ज्यादा गर्मी लगती है तो रात को लहसुन एक कली भिगो दें और सुबह इनका सेवन कर लें। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।