इन 10 योगासनों से बढ़ेगी लंग्स की ताकत, स्वामी रामदेव से जानिए घर पर मरीज का कैसे बढ़ाएं ऑक्सीजन लेवल
इन 10 योगासनों से बढ़ेगी लंग्स की ताकत, स्वामी रामदेव से जानिए घर पर मरीज का कैसे बढ़ाएं ऑक्सीजन लेवल
Written by: India TV Lifestyle Desk
Published : Apr 23, 2021 09:06 am IST,
Updated : Apr 23, 2021 10:13 am IST
इस बार 60 से 65 फीसदी मरीजों को सांस लेने में काफी दिक्कत आ रही है। उनका ऑक्सीजन लेवल तेजी से घटता है। 2 से 3 दिन के अंदर ये 80 से नीचे पहुंच जाता है और ऐसे में तुरंत ऑक्सीजन की जरूरत होती है।
Image Source : INDIA TV
इन 10 योगासनों से बढ़ेगी लंग्स की ताकत, स्वामी रामदेव से जानिए घर में मरीज का कैसे बढ़ाएं ऑक्सीजन
कोरोना बेकाबू हो चुका है। शहर-शहर ऑक्सीजन का संकट पैदा हो गया है। ऑक्सीजन को लेकर हर तरफ हाहाकार मचा है। सवाल ये है कि ऐसा क्या हुआ, जो सांसों पर इमरजेंसी सी लगने लगी है? दरअसल, कोरोना का नया स्ट्रेन काफी खतरनाक है और इस बार 25 फीसदी लंग्स डैमेज होने के बाद कोरोना के लक्षण सामने आते हैं। और जब तक कोरोना की रिपोर्ट आती है, सांस लेने में परेशानी शुरू हो जाती है।
आपको बता दें कि इस बार 60 से 65 फीसदी मरीजों को सांस लेने में काफी दिक्कत आ रही है। उनका ऑक्सीजन लेवल तेजी से घटता है। 2 से 3 दिन के अंदर ये 80 से नीचे पहुंच जाता है और ऐसे में तुरंत ऑक्सीजन की जरूरत होती है। अगर इस दौरान ऑक्सीजन ना मिले तो हालात बहुत गंभीर हो जाते हैं।
ऑक्सीजन की बढ़ती मांग के पीछे दूसरी बड़ी वजह है, पिछली बार के 88 फीसदी के मुकाबले इस बार ऑक्सीजन का लेवल 70 से 80 फीसदी नीचे चला जा रहा है। ऐसे में जरूरी है कि सांसों की इमरजेंसी की नौबत ही ना आए। ऑक्सीजन सिलेंडर, आईसीयू और अस्पताल के बेड की जगह योगाभ्यास से ऑक्सीजन लेवल को बढ़ाने की कोशिश की जा सकती है। सांसों के संकट का समाधान क्या है, ये स्वामी रामदेव ने बताया है।