Tuesday, March 03, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. फेफड़ों को मजबूत करने के लिए करें इन चीजों का सेवन, लंग्स संबंधी बीमारियों से रहेंगे कोसों दूर

फेफड़ों को मजबूत करने के लिए करें इन चीजों का सेवन, लंग्स संबंधी बीमारियों से रहेंगे कोसों दूर

Written by: India TV Lifestyle Desk Published : May 26, 2021 07:23 am IST, Updated : May 28, 2021 06:26 am IST

फेफड़ों से फिल्टर होने के बाद ही ऑक्सीजन आपके पूरे शरीर में पहुंचती हैं। ऐसे में लंग्स का खास ख्याल रखना बहुत ही ज्यादा जरूरी है। इसके साथ ही कोरोना कमजोर लंग्स पर तुरंत अटैक करता है।

फेफड़ों को मजबूत करने के लिए करें इन फूड्स का सेवन, लंग्स संबंधी बीमारियों से रहेंगे कोसों दूर- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV फेफड़ों को मजबूत करने के लिए करें इन फूड्स का सेवन, लंग्स संबंधी बीमारियों से रहेंगे कोसों दूर

शरीर को हमेशा हेल्दी रहने के लिए जरूरत है कि आपके फेफड़े अच्छी ढंग काम कर रहें। क्योंकि फेफड़ों से फिल्टर होने के बाद ही ऑक्सीजन आपके पूरे शरीर में पहुंचती हैं। ऐसे में लंग्स का खास ख्याल रखना बहुत ही ज्यादा जरूरी है। इसके साथ ही कोरोना कमजोर लंग्स पर तुरंत अटैक करता है। जिससे सांस लेने में समस्या होने के साथ-साथ डैमेज तक हो जाते है और आपकी मौत का कारण बन सकते हैं।  इसके अलावा  लंग्स ठीक ढंग से काम नहीं करेंगे तो आपको अस्थमा, ब्रोंकाइटिस, निमोनिया, टीबी, कैंसर जैसी जानलेवा बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। 

फेफड़ों को मजबूत रखने के लिए आप कई ऐसी चीजों का सेवन कर सकते हैं जिसमें आपको ज्यादा पैसे भी नहीं खर्च करने होंगे और आपके लंग्स मजबूत रहेंगे। जानिए ऐसे ही कुछ फूड्स के बारे में। 

दुबलेपन से हैं परेशान तो अपनाएं ये नैचुरल उपाय, कुछ ही दिनों में बढ़ जाएगा कई किलो वजन

फेफड़ों को मजबूत करने के लिए करें इन फूड्स का सेवन, लंग्स संबंधी बीमारियों से रहेंगे कोसों दूर
Image Source : PIXABAY.COMफेफड़ों को मजबूत करने के लिए करें इन फूड्स का सेवन, लंग्स संबंधी बीमारियों से रहेंगे कोसों दूर

हल्दी

 हल्दी में एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लामेट्री गुण पाए जाते हैं जो आपको हर तरह के संक्रमण से बचाने के साथ लंग्स को भी मजबूत करने में मदद करते हैं। रोजाना सोने से पहले दूध में हल्दी डालकर पिएं।  इससे सीने की जकड़न की समस्या से भी लाभ मिलेगा। 

शहद

औषधीय गुणों से भरपूर शहद में एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। जिसका सेवन करने से आपके फेफड़े मजबूत होते हैं। इसके अलावा फेफड़ों से विषाक्त तत्वों को बाहर  में मदद मिलती है। इसके लिए रोजाना सुबह गर्म नींबू पानी में शहद डालकर पिएं। 

टमाटर
टमाटर में लाइकोपीन पाया जाता है जोकि एक कैरोटीनॉयड एंटी ऑक्सीडेंट है। यह आपके लंग्स को हेल्दी रखने के साथ श्वसनतंत्र में आई सूजन को भी कम करता है। इसलिए रोजाना सलाद के रूप में अधिक से अधिक टमाटर का सेवन करे। 

डायबिटीज के मरीज रोजाना खाली पेट इस तरह करें करेले के जूस का सेवन, ब्लड शुगर होगा कंट्रोल 

फेफड़ों को मजबूत करने के लिए करें इन फूड्स का सेवन, लंग्स संबंधी बीमारियों से रहेंगे कोसों दूर
Image Source : PIXABAY.COMफेफड़ों को मजबूत करने के लिए करें इन फूड्स का सेवन, लंग्स संबंधी बीमारियों से रहेंगे कोसों दूर

हर्बल चाय
लंग्स को मजबूत करने के लिए हर्बल चाय काफी कारगर साबित हो सकती हैं। इसमें आप  नींबू, अदरक, शहद और दालचीनी की बनी हुई चाय का सेवन कर सकते हैं।

ग्रीन टी
दिन में एक या दो बार ग्रीन टी पीना सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। यह आपके वजन को कम करने के साथ फेफड़ों को हेल्दी रखने में मदद करता है। ग्रीन टी में एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेट्री गुण पाए जाते हैं जो लंग्स के लिए काफी अच्छे माने जाते हैं।

Latest Health News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement