1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. दिमाग तेज करने के लिए अपनाएं ये शानदार उपाय, भूलने की आदत से भी मिलेगा छुटकारा

दिमाग तेज करने के लिए अपनाएं ये शानदार उपाय, भूलने की आदत से भी मिलेगा छुटकारा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 10, 2021 01:04 pm IST,  Updated : Mar 10, 2021 01:04 pm IST

उम्र बढ़ने पर तो याददाश्त कमजोर होती ही है लेकिन कई बार बच्चों और युवाओं को कुछ चीजें याद रखने में दिक्कत होती है। ऐसे में आप ये उपाय अपना सकते हैं।

दिमाग तेज करने के लिए अपनाएं ये शानदार उपाय, भूलने की आदत से भी मिलेगा छुटकारा- India TV Hindi
दिमाग तेज करने के लिए अपनाएं ये शानदार उपाय, भूलने की आदत से भी मिलेगा छुटकारा Image Source : FREEPIK

एक रिपोर्ट के मुताबिक दोनों कान पकड़कर उठक-बैठक करने से ब्रेन की बैटरी चार्ज होती है। कान से ब्रेन में एनर्जी का फ्लो होता है। ब्रेन शार्प और कंसंट्रेशन पावर बढ़ता है। किसी भी चीज को आप लम्बे समय तक याद रख सकते हैं विदेशों में तो बकायदा इसकी ‘सुपर ब्रेन योग' के नाम पर प्रैक्टिस करवाई जाती है। 

बच्चों के एग्जाम नजदीक आते नहीं है कि पेरेंट्स परेशान हो जाते हैं कि आखिर ऐसा क्या करें कि बच्चा पढ़ाई में मन लगाए और दिमाग भी तेज हो। बच्चें ही नहीं कई बार बड़े लोग भी चीजों को भूलने लगते हैं। उन्हें कोई भी चीज याद रखने में समस्या होती है। ऐसे में आपको घबराने की जरुरत नहीं है आप चाहे ये आयुर्वेदिक और घरेलू नुस्खे अपना सकते हैं। इससे आपके बच्चे की तेजी से मेमोरी बूस्ट होगी। 

No Smoking Day 2021: आज ही छोड़ दें सिगरेट पीना, इस तरह धूम्रपान आपको कर देता है बर्बाद

मेमोरी बूस्ट करने के लिए आयुर्वेदिक और घरेलू नुस्खे

  • अधिक से अधिक फल और हरी सब्जियों का सेवन करे
  • जंकफूड, ऑयली चीजों का सेवन न करे
  • सुबह 4 से 8 बजे तक और शाम को 8 से रात 12 बजे तक पढ़ना सबसे अच्छा होता है।
  • रात के समय हैवी खाना न खाएं।
  • गाय का घी और दूध पीना दिमाग के लिए अच्छा। 
  • 5 बादाम और 5 अखरोट के टुकड़े को रात में पानी में भिगो दें। सुबह इन्हें अच्छे से पीसकर ब्राह्मी मिलाएं और दूध के साथ ले लें। 
  • दही में केला या फिर दूध में केला, खजूर खिलाएं
  • ब्राह्मी के पत्ते या पाउडर का सेवन करे
  • दूध में मिलाकर शहद के साथ पीएं 

गलत खानपान के कारण होती है पैंक्रियाटाइटिस की समस्या, जानिए स्वामी रामदेव से पाचन तंत्र को फिट रखने का फॉर्मूला

  • ब्राह्मी,शंकपुष्पी,ज्योतिषमति (मालकांगनी) डालकर पीएं
  • दूध में बादाम रोगन,अखरोट, ब्राह्मी,शंखपुष्पी के पाउडर 
  • मेधावटी सुबह-शाम एक-एक गोली लेने से फायदा
  • कमजोर बच्चों को शतावर का पाउडर
  • दही में केले,दूध में केले, खजूर खिलाएं
  • आंवला का सेवन किसी न किसी रूप में करे।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।