1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. खाली पेट, वर्कआउट के बाद या डिनर से पहले, जानें किस वक्त नारियल पानी पीने से शरीर पर क्या असर होता है?

खाली पेट, वर्कआउट के बाद या डिनर से पहले, जानें किस वक्त नारियल पानी पीने से शरीर पर क्या असर होता है?

 Written By: Bharti Singh
 Published : May 08, 2024 06:00 am IST,  Updated : May 08, 2024 06:00 am IST

Best Time to Drink Coconut Water: नारियल पानी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है, लेकिन सही समय पर पीने से इसके फायदे डबल हो जाते हैं। जानिए सुबह, शाम या फिर एक्सरसाइज के बाद कब पीना चाहिए नारियल पानी?

नारियल पानी पीने का सही समय- India TV Hindi
नारियल पानी पीने का सही समय Image Source : FREEPIK

गर्मी के मौसम में डिहाईड्रेशन से बचना है तो शरीर में पानी की कमी नहीं होने दें। ज्यादा से ज्यादा लिक्विड डाइट लें और खुद को हाइड्रेटेड रखने की कोशिश करें। खुद को हाइड्रेट रखने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप रोजाना एक नारियल पानी जरूर पिएं। नारियल पानी पीने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। इससे हीट स्ट्रोल का खतरा कम होता है। शरीर में भरपूर एनर्जी बनी रहती है और मिनरल्स का बैलेंस ठीक रहता है। नारियल पानी लो कैलोरी ड्रिंक है जिससे शरीर को नेचुरल एंजाइम्स और पोटैशियम मिलता है। हालांकि सही समय पर नारियल पानी पीने से फायदे दोगुने हो जाते हैं। आइये जानते हैं दिनभर में किस समय पर आपको नारियल पानी पीना चाहिए?

नारियल पानी पीने का सही समय क्या है?

नारियल पानी आप किसी भी वक्त पी सकते हैं। कुछ लोग सुबह उठते ही नारियल पानी पीते हैं तो कुछ लोग एक्सरसाइज के बाद नारियल पानी पीते हैं। सही समय पर नारियल पानी पीने से इसके फायदे डबल हो जाते हैं।

खाली पेट नारियल पानी पीने के फायदे

खाली पेट नारियल पानी पीने से सबसे ज्यादा फायदा मिलता है। नारियल पानी में लॉरिक एसिड होता है जो इम्यूनिटी को बूस्ट करता है और मेटाबॉजिल्म को तेज बनाता है। नारियल पानी पीने से तेजी से वजन कम होता है। प्रेगनेंसी में भी सुबह नारियल पानी पीने से फायदा मिलता है। इससे कब्ज और डिहाईड्रेशन की समस्या दूर होती है। गर्मी में सुबह नारियल पानी पीने से हार्ट बर्न और एसिडिटी की समस्या भी दूर होती है।

एक्सरसाइज से पहले और बाद में नारियल पानी पीने के फायदे

नारियल पानी को नेचुरल एनर्जी ड्रिंक माना जाता है। जब आप वर्कआउट करने जाते हैं तो नारियल पानी पीने से शरीर में एनर्जी बनी रहती है। इससे बॉडी हाइड्रेट रहती है। वर्कआउट के बाद नारियल पानी पीने से खोए हुए इलेक्ट्रोलाइट्स शरीर में रिस्टोर होने लगते हैं। इससे थकान दूर होती है। नारियल पानी शरीर को तुरंत एनर्जी देने का काम करता है।

खाना खाने से पहले नारियल पानी पीने के फायदे

कुछ लोग लंच से पहले नारियल पानी पीते हैं। ये आपको ओवरईटिंग से बचाता है। नारियल पानी पीने से डाइजेशन बेहतर होता है। इससे खाने के बाद ब्लोटिंग की समस्या कम होती है। ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है और डाइजेशन भी बेहतर होता है।

रात में सोने से पहले नारियल पानी पीने के फायदे

सोने से पहले नारियल पानी पीने से दिमाग शांत होता है। इससे एंग्जाइटी कम होती है और हार्ट बीट को नॉर्मल करने में मदद करता है। सोने से पहले नारियल पानी पीने से स्ट्रेस लेवल भी कम होता है। इससे नींद अच्छी आती है। शरीर में जमा सभी हानिकारक पदार्थ टॉयलेट के जरिए बाहर निकल जाते हैं। इससे यूटीआई और किडनी की समस्याओं से बचा जा सकता है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।