Tuesday, March 10, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. किस समय पीना चाहिए जायफल का पानी? तनाव समेत कई समस्याओं से मिल सकता है छुटकारा

किस समय पीना चाहिए जायफल का पानी? तनाव समेत कई समस्याओं से मिल सकता है छुटकारा

Written By: Vanshika Saxena Published : Jan 31, 2025 11:28 pm IST, Updated : Jan 31, 2025 11:28 pm IST

क्या आप जानते हैं कि औषधीय गुणों से भरपूर जायफल का पानी आपकी सेहत के लिए वरदान साबित हो सकता है? इस नेचुरल ड्रिंक को पीने के सही तरीके के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।

जायफल का पानी- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL जायफल का पानी

क्या आपने कभी जायफल का पानी पिया है? अगर नहीं, तो जायफल के पानी के कुछ कमाल के हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में जानकर आप भी औषधीय गुणों से भरपूर इस ड्रिंक को अपने डेली डाइट प्लान में शामिल कर लेंगे। आपको बता दें कि जायफल के पानी में एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जिसकी वजह से ये ड्रिंक आपकी ओवरऑल हेल्थ के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।

कब पीना ज्यादा फायदेमंद?

जायफल के पानी को रात के समय पीना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। रात में रेगुलरली जायफल का पानी पीकर आप अपनी नींद की गुणवत्ता को काफी हद तक सुधार सकते हैं। एक महीने तक हर रोज एक गिलास जायफल का पानी पीकर सोएं और खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर देखें।

इम्प्रूव करे मेंटल हेल्थ

जायफल के पानी में पाए जाने वाले तमाम पोषक तत्व आपकी मेंटल हेल्थ के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जायफल का पानी स्ट्रेस और एंग्जायटी जैसी समस्याओं से छुटकारा दिलाने में कारगर साबित हो सकता है। जायफल का पानी पीकर आप रिलैक्स महसूस कर पाएंगे।

सेहत के लिए वरदान

जायफल का पानी पीकर आप पेट से जुड़ी तमाम समस्याओं से भी छुटकारा पा सकते हैं। ये नेचुरल ड्रिंक आपकी गट हेल्थ को सुधार सकती है। इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए भी इस ड्रिंक का सेवन किया जा सकता है। अगर आप अपनी वेट लॉस जर्नी को आसान बनाना चाहते हैं तो हर रोज नियम से जायफल का पानी पीना शुरू कर दीजिए। जायफल का पानी आपकी बॉडी के मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में मददगार साबित हो सकता है। इसके अलावा जायफल के पानी में पाए जाने वाले तत्व दिल से जुड़ी गंभीर और जानलेवा बीमारियों के खतरे को कम करने में भी असरदार साबित हो सकते हैं।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

 

Latest Health News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement