1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. छूमंतर हो जाएगा जोड़ों का दर्द, हड्डियों को फौलादी बना सकता है कैल्शियम से भरपूर ये सुपरफूड

छूमंतर हो जाएगा जोड़ों का दर्द, हड्डियों को फौलादी बना सकता है कैल्शियम से भरपूर ये सुपरफूड

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Jan 31, 2025 07:30 am IST,  Updated : Jan 31, 2025 07:30 am IST

सर्दियों के मौसम में अक्सर जोड़ों के दर्द की समस्या बढ़ जाती है। अपनी हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए आपको कैल्शियम रिच रागी को अपने डाइट प्लान में शामिल कर लेना चाहिए।

जोड़ों के दर्द से कैसे मिलेगी राहत?- India TV Hindi
जोड़ों के दर्द से कैसे मिलेगी राहत? Image Source : FREEPIK

अगर आपको भी यही लगता है कि सिर्फ बुढ़ापे में ही जोड़ों के दर्द की समस्या का सामना करना पड़ता है, तो आपको अपनी इस गलतफहमी को जल्द से जल्द दूर कर लेना चाहिए। खराब लाइफस्टाइल और अनहेल्दी डाइट प्लान को फॉलो करने की वजह से कम उम्र में भी आपकी हड्डियां कमजोर हो सकती हैं। इस सुपरफूड को अपने डाइट प्लान का हिस्सा बनाकर आप अपनी बोन हेल्थ को काफी हद तक इम्प्रूव कर सकते हैं।

हड्डियों के लिए फायदेमंद रागी

रागी में पाए जाने वाले तमाम तत्व आपकी हड्डियों को मजबूत बना सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रागी में कैल्शियम और विटामिन डी की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है, जो आपकी बोन हेल्थ के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकती है। यही वजह है कि महिलाओं और बुजुर्गों को रागी का सेवन करने की सलाह दी जाती है।

जोड़ों के दर्द से मिलेगी राहत

अगर आप जोड़ों के दर्द से राहत पाना चाहते हैं, तो रागी का सेवन करना शुरू कर दीजिए। जल्दी परिणाम हासिल करने के लिए रागी को सही मात्रा में और सही तरीके से कंज्यूम करना बेहद जरूरी है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक रागी में पाए जाने वाले पोषक तत्व आपको ऑस्टियोपोरोसिस और ऑस्टियोमलेशिया की बीमारी से बचाने में भी मददगार साबित हो सकते हैं।

ओवरऑल हेल्थ के लिए वरदान

रागी आपके शरीर को मजबूत बनाने में असरदार साबित हो सकती है। कमजोर हड्डियों में जान फूंकने के साथ-साथ रागी आपकी ओवरऑल हेल्थ के लिए भी फायदेमंद साबित हो सकती है। ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए भी रागी का सेवन किया जा सकता है। रागी किडनी डैमेज के खतरे को कम करने में भी कारगर साबित हो सकती है। अगर आपकी बॉडी में खून की कमी पैदा हो गई है तो भी आप रागी को अपने डाइट प्लान में शामिल कर सकते हैं।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।