1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. लिवर खराब होने की बड़ी चेतावनी! शरीर में दिखाई दें ये 4 लक्षण तो हो जाएं सावधान, तुरंत डॉक्टर को दिखाएं

लिवर खराब होने की बड़ी चेतावनी! शरीर में दिखाई दें ये 4 लक्षण तो हो जाएं सावधान, तुरंत डॉक्टर को दिखाएं

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Jun 12, 2025 06:30 am IST,  Updated : Jun 12, 2025 06:30 am IST

Liver Damage Symptoms: लिवर डैमेज होने पर शरीर में कई लक्षण नजर आते हैं। जिन्हें नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है। पेट में सूजन, मतली आना और आंखों का रंग पीला पड़ने जैसे कई चेतावनी वाले संकेत लिवर के खराब होने पर नजर आते हैं।

लिवर खराब होने की चेतावनी- India TV Hindi
लिवर खराब होने की चेतावनी Image Source : AI IMAGE

लिवर हमारे शरीर का सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण अंग है। लिवर में खराबी आने के काफी दिनों बाद शरीर इसके संकेत देता है। अगर आपने इन लक्षणों को नजरअंदाज कर दिया तो जान मुश्किल में पड़ सकती है। लिवर के डैमेज होने पर शरीर में कई लक्षण नजर आते हैं। जिसमें पेट में सूजन, पेट में हल्का दर्द, उल्टी या मितली आना या फिर आंखों का रंग पीला पड़ना, भूख में कमी और खाना जल्दी नहीं पचना, ये लक्षण बताते हैं कि लिवर की सेहत ठीक नहीं है। 

सोशल मीडिया पर गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट और लिवर एक्सपर्ट डॉक्टर जोसेफ सलहब ने एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने लिवर खराब होने के चेतावनी संकेतों की बात की है। उन्होंने 4 चीजें के बारे में बताया है और खास जोर देकर कहा कि पहला संकेत ऐसा संकेत है जिसे आपको अनदेखा नहीं करना चाहिए। 

लिवर खराब होने के 4 लक्षण

त्वचा का रंग और आंखों का पीला पड़ना

डॉक्टर ने बताया कि पीलिया और स्क्लेरल इक्टेरस, जिसका मतलब है त्वचा और आंखों का पीला पड़ना, लिवर डैमेज होने का एक बहुत गंभीर लक्षण हैं। उन्होंने खास जोर देकर कहा कि आपको इस चेतावनी संकेत को कभी भी अनदेखा नहीं करना चाहिए। अगर स्किन, नाखून या आंखों में पीलापन दिखाई दे तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।

पेट में सूजन

गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट ने बताया कि पेट में सूजन आना और सूजन ठीक नहीं होना भी लिवर में खराबी का संकेत है। यानि आपका लिवर ठीक से काम नहीं कर रहा है। ऐसा फ्ल्यूड बनने के कारण हो सकता है। जब लिवर ठीक से काम नहीं कर रहा होता है, तो आपके पेट और यहां तक कि पैरों में भी ये तरल पदार्थ जमा होने लगता है। 

मतली और उल्टी

अगर बिना किसी कारण के आपको मतली और उल्टी जैसी आती हैं तो ये ठीक नहीं है। आप कुछ भी नहीं खा पाते, खासतौर से अगर शराब पीने के बाद यह स्थिति और भी बदतर हो जाती है, तो ये लिवर डैमेज का बड़ा चेतावनी संकेत है।

पेट के ऊपरी दाहिने हिस्से में दर्द

अगर पेट के ऊपरी दाहिने हिस्से में दर्द है जो ठीक नहीं होता तो ये भी लिवर डैमेज का एक और संकेत है। गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट ने बताया, यह हेपेटाइटिस के कारण हो सकता है। जिसका मतलब है लीवर की सूजन है। वायरल संक्रमण या शराब के कारण भी ऐसा हो सकता है।

लिवर को नुकसान पहुंचाने वाली चीजें

  • शराब लिवर के लिए सबसे खतरनाक मानी जाती है। इससे फैटी लिवर की बीमारी और लिवर सिरोसिस जैसी बीमारियां हो सकती हैं।
  • वायरल कारणों में हेपेटाइटिस ए, हेपेटाइटिस बी और हेपेटाइटिस सी शामिल हैं। जो लिवर को नुकसान पहुंचाते हैं। शराब, सप्लीमेंट्स और कई दवाएं भी लिवर को नुकसान पहुंचा सकती हैं।
  • ऑटोइम्यून समस्याएं जैसे ऑटोइम्यून हेपेटाइटिस, पीबीसी और पीएससी भी लिवर के लिए खतरनाक हैं। इससे लिवर डैमेज होता है।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।) 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।