1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. हर रोज पीते हैं ब्लैक कॉफी तो हो जाएं सावधान, हो सकते हैं ये साइड इफेक्ट्स, सेहत पर पड़ सकते हैं भारी

हर रोज पीते हैं ब्लैक कॉफी तो हो जाएं सावधान, हो सकते हैं ये साइड इफेक्ट्स, सेहत पर पड़ सकते हैं भारी

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Aug 01, 2024 07:27 am IST,  Updated : Aug 01, 2024 07:27 am IST

क्या आपको ब्लैक कॉफी पीना पसंद है? अगर हां, तो आपको इसका ज्यादा सेवन करने की वजह से होने वाले कुछ साइड इफेक्ट्स के बारे में जरूर जान लेना चाहिए।

Black Coffee Side Effects- India TV Hindi
Black Coffee Side Effects Image Source : FREEPIK

कुछ लोगों को ब्लैक कॉफी पीना इतना ज्यादा पसंद होता है कि वो दिन में कई बार ब्लैक कॉफी का सेवन करते हैं। अगर आप जरूरत से ज्यादा ब्लैक कॉफी पीते हैं तो आपको समय रहते सावधान हो जाना चाहिए वरना आपकी सेहत को लेने के देने पड़ सकते हैं। ब्लैक कॉफी को लिमिट में रहकर ही पीना चाहिए। ज्यादा मात्रा में ब्लैक कॉफी पीने से आपकी सेहत को खतरनाक साइड इफेक्ट्स का सामना करना पड़ सकता है। आइए ऐसे ही कुछ साइड इफेक्ट्स के बारे में जानते हैं।

हो सकती हैं पेट से जुड़ी समस्याएं

ब्लैक कॉफी की वजह से आपको पेट से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अगर आपने लिमिट से ज्यादा ब्लैक कॉफी का सेवन किया तो आपको दस्त भी लग सकते हैं। 

तनाव पैदा हो सकता है 

ब्लैक कॉफी में पाए जाने वाले कैफीन की ज्यादा मात्रा कंज्यूम करने की वजह से आपको तनाव झेलना पड़ सकता है। अगर आप लिमिट में रहकर ब्लैक कॉफी पिएंगे तो आप रिलैक्स्ड महसूस करेंगे लेकिन अगर आप जरूरत से ज्यादा कॉफी पिएंगे तो आपको अनिद्रा की समस्या हो सकती है। 

महसूस हो सकती है बैचैनी 

आचार्य बालकृष्ण के मुताबिक एक दिन में 500 मिलीग्राम से ज्यादा कैफीन कंज्यूम करने से आपको बेचैनी और उल्टी हो सकती है। ज्यादा ब्लैक कॉफी पीने से आपको सिर में दर्द भी हो सकता है। 

अगर आप एक दिन में 500 मिलीग्राम से ज्यादा कैफीन का सेवन करते हैं तो तुरंत अपनी इस आदत को सुधार लीजिए। इसके अलावा मानसिक, किडनी और थायरॉइड पेशेंट्स को ब्लैक कॉफी पीने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर ले लेनी चाहिए।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

ये भी पढ़ें: 

शुगर कंट्रोल करने के लिए अपनाएं आयुर्वेदिक तरीके, डायबिटीज को मैनेज करने में भी असरदार

मॉनसून में सेहत पर भारी पड़ सकती हैं आपकी ये आदतें, तुरंत बना लें दूरी वरना घेर सकती हैं बीमारियां

सेहत के लिए 'वरदान' पोषक तत्वों से भरपूर ये सब्जी, कम कर सकती है गंभीर बीमारियों का खतरा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।