1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. इन 5 चीज़ो में होता है दूध से कहीं ज़्यादा कैल्शियम, सेवन से खोखली हड्डियों में भर जाएगी जान

इन 5 चीज़ो में होता है दूध से कहीं ज़्यादा कैल्शियम, सेवन से खोखली हड्डियों में भर जाएगी जान

 Written By: Poonam Yadav
 Published : Nov 23, 2023 07:41 pm IST,  Updated : Nov 23, 2023 07:55 pm IST

विटामिन डी और कैल्शियम की कमी को पूरी करने के लिए लोग दूध या दूध से बनी चीज़ों का सेवन करने लगते हैं। अगर आप भी कैल्शियम के लिए दूध का सेवन करते हैं। तो अपनी डाइट में इन 5 चीज़ों को शामिल करें। इनमे दूध से कहीं ज़्यादा कैल्शियम पाया जाता है।

calcium-rich foods- India TV Hindi
calcium-rich foods Image Source : SOCIAL

सर्दियों में मौसम में सूर्य की रौशनी लोगों को कम मिलती है जिस वजह से लोगों के शरीर में विटामिन डी की कमी हो जाती है। जब शरीर में विटामिन डी की कमी होती है तब उस वजह से कैल्शियम भी कम होने लगता है। इन दोनों चीजों की वजह से हड्डियां मजबूत बनती हैं। कैल्शियम आपकी हड्डियों को मजबूत बनाता है। कुल मिलाकर कैल्शियम हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी क्योंकि इसकी कमी से हड्डियां कमजोर हो जाती हैं और फिर लोगों का चलना-फिरना बहुत मुश्किल हो जाता है। विटामिन डी और कैल्शियम की कमी को पूरी करने के लिए लोग दूध या दूध से बनी चीज़ों का सेवन करने लगते हैं। अगर आप भी कैल्शियम के लिए दूध का सेवन करते हैं। तो अपनी डाइट में इन 5 चीज़ों को शामिल करें। इनमे दूध से कहीं ज़्यादा कैल्शियम पाया जाता है।

  • ब्रोकोली:  ब्रोकोली आपकी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। इसमें विटामिन सी, विटामिन के, पोटैशियम आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए हेल्दी सब्जी होती है। 100 ग्राम ब्रोकोली में 47 मिलीग्राम कैल्शियम पाया जाता है। 
  • चिया सीड्स : चिया सीड्स की गिनती सुपरफूड्स में होती है। इसके सेवन से आप कई बीमारियों से छुटकारा पा सकते हैं। यह छोटे आकार का दान कैल्शियम, फाइबर और कई न्यूट्रिएंट्स से भरपूर है। 15 ग्राम चिया सीड्स में 94.7 मिलीग्राम कैल्शियम होता है। 
  • बादाम: बादाम को एनर्जी का पावर हाउस कहा जाता है। यह ड्रायफ्रूट आपको कई बीमारियों से निजात दिला सकता है। इसका सेवन करने से आपकी कमजोर हड्डियों को ताकत मिलेगी। 5 बादाम खाने पर 16 मिलीग्राम कैल्शियम मिलता है। साथ ही इसमें कैल्शियम के साथ विटामिन ई और फैटी एसिड भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो आपकी कमजोर हड्डियों को मजबूती देने का काम करते हैं।
  • टोफू: टोफू को सूखे सोयाबीन से बनाया जाता है। इसमें प्रोटीन, कैल्शियम और मैग्नीशियम भरपूर पाया जाता है। टोफू आपकी हड्डियों के लिए बेहद फायदेमंद है। 100 ग्राम टोफू में 350 मिलीग्राम कैल्शियम पाया जाता है। 
  • शीशम सीड्स: शीशम सीड्स के इस्तेमाल से आपकी एनर्जी दुगनी हो जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं इसमें कैल्शियम के साथ एंटीऑक्सीडेंट, न्यूट्रिएंट्स, विटामिन्स , मिनरल्स, मैंग्नीशियम, जिंक भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। 1 चम्मच शीशम में 87.8 मिलीग्राम कैल्शियम पाया जाता है। शीशम का बीज सिर्फ आपके स्किन और हेयर के लिए ही फायदेमंद नहीं है बल्कि आपकी हड्डियों को भी मजबूत बनाता है। 

गर्दन पर जमी काली लाइन को मैल समझने की न करें भूल, हो सकती है इस गंभीर बीमारी की शुरुआत

अर्थराइटिस, गठिया से पीड़ित हैं तो जानें डॉक्टर से सर्दियों में क्या करें और क्या नहीं?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।