1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. क्या दिल के मरीज खा सकते हैं काजू-बादाम? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स

क्या दिल के मरीज खा सकते हैं काजू-बादाम? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स

 Written By: Ritu Raj
 Published : Nov 08, 2026 10:31 am IST,  Updated : Nov 08, 2026 10:31 am IST

ड्राई फ्रूट्स का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। लेकिन एक सवाल जो कई लोगों के मन में रहता है वो है कि क्या हार्ट पेशेंट्स काजू बादाम का सेवन कर सकते हैं। चलिए जानते हैं क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट।

क्या दिल के मरीज खा सकते हैं काजू-बादाम? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स- India TV Hindi
क्या दिल के मरीज खा सकते हैं काजू-बादाम? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स Image Source : MAGNIFIC

दिल की बीमारी से जूझ रहे लोगों को अपने कान-पान का खास ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। उन्हें ऑयली फूड्स और ज्यादा मसाले वाला खाना खाने से परहेज करने की सलाह दी जाती है। लेकिन एक सवाल जो दिल के मरीज के मन में हमेशा रहता है, वो है क्या हार्ट पेशेंट्स काजू-बादाम का सेवन कर सकते हैं या नहीं। इस सवाल का जवाब डॉ. हरनिश सिंह भाटिया, सीनियर कंसल्टेंट कार्डियोलॉजी, फोर्टिस, ग्रेटर नोएडा बता रहे हैं कि क्या दिल के मरीज इसका सेवन कर सकते हैं या नहीं। 

क्या कहते हैं डॉक्टर

डॉक्टर के मुताबिक हार्ट के मरीज काजू और बादाम का सेवन कर सकते हैं। वास्तव में, ये दोनों ड्राई फ्रूट्स हृदय की सेहत के लिए फायदेमंद हो सकते हैं। इनमें मौजूद हेल्दी फैट्स, फाइबर, प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स दिल को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।

बादाम और काजू दिल के लिए कैसे फायदेमंद हैं?

बादाम में मोनोअनसैचुरेटेड फैट्स, फाइबर और विटामिन E भरपूर मात्रा में होते हैं, जो खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करने और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाव में मदद कर सकते हैं। वहीं, काजू में मैग्नीशियम, कॉपर और हेल्दी फैट्स होते हैं, जो सामान्य हृदय कार्यप्रणाली और मेटाबॉलिक स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण हैं। नियमित रूप से सीमित मात्रा में नट्स का सेवन हृदय रोगों के जोखिम को कम करने में सहायक हो सकता है।

कितनी मात्रा में सेवन करना चाहिए?

हार्ट के मरीज प्रतिदिन लगभग 20–30 ग्राम यानी एक छोटी मुट्ठी ड्राई फ्रूट्स का सेवन कर सकते हैं। इसमें 5–6 बादाम और 3–4 काजू शामिल किए जा सकते हैं। हालांकि, यह मात्रा व्यक्ति की कुल कैलोरी जरूरत और स्वास्थ्य स्थिति के मुताबिक बदल सकती है।

किन बातों का ध्यान रखें?

बिना नमक वाले और कच्चे या हल्के भुने हुए नट्स का सेवन करें।

नमकीन, तले हुए या चीनी की परत वाले ड्राई फ्रूट्स से बचें।
यदि मरीज को किडनी की बीमारी, पोटैशियम की अधिकता या नट्स से एलर्जी है, तो डॉक्टर की सलाह लें।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।