कोलन कैंसर एक गंभीर बीमारी है, जिसके शुरुआती लक्षण कई बार पेट की समस्याओं जैसे नजर आ सकते हैं। यही वजह है कि लोग अक्सर इसके संकेतों को नजरअंदाज कर देते हैं। डबल बोर्ड-सर्टिफाइड फिजिशियन और इंटरनल मेडिसिन और गैस्ट्रोएंटेरोलॉजी एक्सपर्ट डॉक्टर जोसेफ सलहब ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर यह बताया है कि कोलन कैंसर होने पर शरीर में कौन से संकेत नज़र आ सकते हैं?
कोलन कैंसर होने पर शरीर में दिख सकते हैं ये लक्षण
- मल त्याग की आदतों में बदलाव: अगर आपको लगातार कब्ज, दस्त, या मल त्याग की त्याग की आदतों में बदलाव महसूस हो रहा है, तो इसे नजरअंदाज न करें। खासकर जब यह समस्या एक सप्ताह से अधिक समय तक बना रहे तो सावधान हो जाना चाहिए।
-
मल में खून आना: कोलन कैंसर होने पर मल से रक्तस्राव हो सकता है। अगर कैंसर कोलन के निचले हिस्से में होता है, तो खून ताजा होता है और उसका रंग चमकीला लाल दिखाई देता है। लेकिन अगर रक्तस्राव कोलन के ऊपरी हिस्से से होता है, तो पुराना होने के कारण गहरा लाल दिखाई दे सकता है
-
लगातार पेट दर्द या ऐंठन: कोलन कैंसर होने पर पेट में दर्द और ऐंठन की समस्या बढ़ जाती है। यह परेशानी समय के साथ ठीक नहीं होती बल्कि धीरे-धीरे और तेजी से बढ़ सकती है।
-
मल साफ न होना: कोलन कैंसर में मलाशय में ट्यूमर या गांठ होने पर ऐसा महसूस हो सकता है कि पेट पूरी तरह साफ नहीं हुआ है और तुरंत फिर से शौच जाने की जरूरत है, भले ही आप अभी-अभी शौचालय से आए हों।
-
वजन कम होना: कोलन कैंसर की स्थिति में भूख कम लगती है और व्यायाम के बिना या डाइट में कोई बदलाव किए बिना ही वजन कम होने लगता है
-
हर समय थकान या चक्कर आना: कोलन कैंसर में धीरे-धीरे रक्तस्राव आयरन की कमी से होने वाले एनीमिया का कारण बन सकता है, जिससे आपको थकावट, चक्कर आना या सांस लेने में तकलीफ महसूस हो सकती है।
हालांकि, डॉक्टर यह भी कहते हैं कि इन लक्षणों का मतलब यह नहीं है कि आपको कोलोन कैंसर है, लेकिन नए, लगातार बने रहने वाले या बदलावों को कभी भी नज़रअंदाज़ नहीं करना चाहिए। और अगर मलाशय से बिना कारण के रक्तस्राव हो, तो उसकी जांच करवाना ज़रूरी है, भले ही वह सिर्फ एक बार ही क्यों न हो।
Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)