1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. डायबिटीज में किशमिश खा सकते हैं या नहीं? जानिए इसका सीधा और सही जवाब

डायबिटीज में किशमिश खा सकते हैं या नहीं? जानिए इसका सीधा और सही जवाब

 Published : Jun 02, 2023 04:32 pm IST,  Updated : Jun 02, 2023 04:42 pm IST

Raisins in Diabetes: डायबिटीज में किशमिश खा सकते हैं या नहीं, इस बारे में कई लोगों को कंफ्यूजन रहती है। किशमिश स्वाद में काफी मीठी होती है जिस वजह से डायबिटीज पेशेंट इसे खाने से डरते हैं।

Raisins in Diabetes- India TV Hindi
Raisins in Diabetes Image Source : FREEPIK

डायबिटीज की समस्या आज के दौर में हर उम्र के लोगों को अपना शिकार बना रही है। इस बीमारी से ग्रसित लोगों को दवाएं तो खानी ही पड़ती हैं, साथ ही साथ कई चीजों का परहेज भी करना होता है। जिनमें सबसे ऊपर है मीठी चीजों की मनाही। डायबिटीज के शिकार बच्चे और जवान लोगों के लिए मीठी चीजों के लिए जुबान पर ताला लगाना थोड़ा मुश्किल होता है। ऐसे में वह ढूंढते रहते हैं कि क्या-क्या मीठी चीजें वो डायबिटीज के साथ खा सकते हैं। जिनमें एक नाम किशमिश का भी आता है। क्या डायबिटीज के मरीज किशमिश खा सकते हैं? ऐसे सवालों का जवाब हम देने वाले हैं।

डायबिटीज में किशमिश? (Are raisins good for a diabetic)

एक्सपर्ट के मुताबिक, डायबिटीज के मरीज कम मात्रा में किशमिश का सेवन कर सकते हैं। अंगूर से किशमिश बनती है, जिसमें प्राकृतिक चीनी और कार्बोहाइड्रेट भरपूर मात्रा में होता है। अगर डायबिटीज के मरीज मीठे की कमी को पूरा करने के लिए किशमिश खाना चाहते हैं तो कभी-कभी कम मात्रा में खा सकते हैं। किशमिश में प्राकृतिक चीनी के साथ फाइबर और विटामिन भी मिलता है।

किशमिश के फायदे

  1. किशमिश में कैल्शियम, पोटेशियम और बोरॉन के साथ आयरन भी होता है, जो पूरे शरीर में ऑक्सीजन ले जाने का काम करता है।
  2. किशमिश में फाइबर की मात्रा अच्छी होती है, जिससे ब्लड शुगर के लेवल को कंट्रोल करने में मदद होती है।
  3. किशमिश में बोरॉन होता है ये एक ऐसा खनिज है, जो हड्डियों के लिए जरूरी है।
  4. किशमिश में फाइबर होता है, जो वजन घटाने में सहायक होता है।
  5. किशमिश में एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होता है, जो दिल के स्वास्थ्य के लिए अच्छा है।
  6. डायबिटीज के मरीज किशमिश को भिगाकर खाएं, इससे फायदा मिलेगा।
  7. किशमिश को सलाद में डालकर या दलिया में मिलाकर खा सकते हैं।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

यह भी पढ़ें: कहीं धोखा तो नहीं दे रही आप की किडनी! समय रहते जांच लें ये बदलाव, वरना कम उम्र में गवां देंगे जान 

नाश्ते में खाए जाने वाले इस Seed को नींबू के साथ ऐसे करें इस्तेमाल, तेजी से मोटापा होगा कम

विटामिन डी से भरपूर इस 1 सब्जी का इन चार प्रकारों से करें सेवन, कैल्शियम की कमी से होगा बचाव

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।