1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. बुढ़ापे तक कम नहीं होगी आंखों की रौशनी, अगर रोज खाएंगे सर्दियों में मिलने वाली ये 5 सब्जियां, नजर होगी तेज

बुढ़ापे तक कम नहीं होगी आंखों की रौशनी, अगर रोज खाएंगे सर्दियों में मिलने वाली ये 5 सब्जियां, नजर होगी तेज

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Jan 08, 2025 07:54 am IST,  Updated : Jan 08, 2025 07:54 am IST

Best Vegetable For Eyes: बढ़ती उम्र के साथ आंख और कान का खास ख्याल रखने की जरूरत है। आजकल घंटों फोन और लैपटॉप पर बिताने से नजर कमजोर हो रही है। आंखों को मजबूत और नजर को तेज बनाना है तो सर्दियों में मिलने वाली ये 5 सब्जियां जरूर खाएं।

आंखों की रौशनी बढ़ाने वाली सब्जी- India TV Hindi
आंखों की रौशनी बढ़ाने वाली सब्जी Image Source : FREEPIK

बैलेंस डाइट और लाइफस्टाइल के साथ आज भी आप अपने शरीर को फिट रख सकते हैं। हालांकि पिछले कुछ सालों में भारत में खराब लाइफस्टाइल के चलते बीमारियां तेजी से पनप रही हैं। जो बीमारियां शरीर में 50-60 की उम्र के बाद लगती थीं। अब वो 30-35 साल के बाद भी परेशान करने लगी हैं। इसलिए अभी से अपनी आंखों का खास ख्याल रखें। कंप्यूटर और मोबाइल के ज्यादा इस्तेमाल से आंखों पर बुरा असर पड़ रहा है। बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी की नजरें उम्र से पहले कमजोर होने लगी हैं। घंटों गैजेट्स के साथ बिताने से आंखों को बिल्कुल भी आराम नहीं मिल पाता। इससे आंखों में तनाव बढ़ता है। वहीं सूरज की हानिकारक यूवी किरणें भी आंखों के लिए हानिकारक साबित हो रही है। ऐसे में डाइट का खास ख्याल रखें। डाइट में कुछ खास चीजों को शामिल करके आप आंखों की रौशनी को बरकरार रख सकते हैं और अपनी आंखों को हेल्दी बना सकते हैं।

आंखों को मजबूत बनाने वाली सब्जियां

  1. गाजर खाएं- ठंड में ऐसी कई सब्जियां आती हैं जो आंखों के लिए वरदान हैं। आंखों की रोशनी को बढ़ाने के लिए रोजाना 1-2 गाजर जरूर खाएं। गाजर में विटामिन ए और बीटा कैरोटीन होता है, जिससे नजर तेज होती है। और कमजोर आंखों को पोषण मिलता है। गाजर खाने से ड्राई आई की समस्या भी दूर होती है। आपको रोजाना गाजर जरूर खानी चाहिए।

  2. ब्रोकली खाएं- इन दिनों फ्रेश ब्रोकली मार्केट में मिलती है। आप किसी भी तरह ब्रोकली को डाइट में जरूर शामिल करें। ब्रोकली न सिर्फ आंखों के लिए बल्कि पूरे शरीर के लिए सुपरफूड का काम करती है। ब्रोकली मेंज़ेक्सैंथिन और  ल्यूटिन नामक कैरोटीनॉयड होते हैं जो आंखों की रेटिना में पहुंच कर जमा होने लगते हैं। ये आंखों को ब्लू लाइट से होने वाले नुकसान से भी बचाते हैं। आंखों की मांसपेशियों को मजबूत बनाने वाले तत्व भी ब्रोकली के अंदर होते हैं।

  3. आंवला खाएं- विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर आंवला को आंखों के लिए वरदान माना जाता है। आंवला खाने से आंखों की रोशनी बढ़ती है। आंवला सर्दियों में खूब मिलता है। आपको रोजाना 1 आंवला जरूर खाना चाहिए। आंवला रेटिना रेटिना और लेंस को फ्री रेडिकल्स से बचाता है। इससे आंखों को स्ट्रेस से बचाने में भी मदद मिलती है।

  4. शिमला मिर्च खाएं- शिमला मिर्च भी आंखों की रौशनी बढ़ाने के लिए अच्छी सब्जी है। वैसे रंग बिरंगी सब्जियां सेहत के लिए अच्छी मानी जाती हैं। इनमें भरपूर विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। शिमला मिर्च में विटामिन सी होता है। जो आंखों के टिशूज को  होने वाले नुकसान बचाता है।

  5. पालक खाएं- आपको रोजाना कुछ पालक के पत्ते भी जरूर खाने चाहिए। आप चाहें तो पालक को कच्चा या फिर हल्का उबालकर किसी सब्जी या सूप में डालकर पी सकते हैं। पालक को आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए अच्छा माना जाता है। पालक में ऐसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो आंखों को बीमार होने से बचाते हैं। पालक में ल्यूटिन और ज़ेक्सैंथिन नामक कैरोटीनॉयड पाए जाते हैं जो रेटिना को हानिकारक ब्लू लाइट से बचाते हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।