1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. मल में झाग आना इन 3 गंभीर बीमारियों का है संकेत, न करें नजरअंदाज करने की भूल

मल में झाग आना इन 3 गंभीर बीमारियों का है संकेत, न करें नजरअंदाज करने की भूल

 Written By: Pallavi Kumari
 Published : Feb 24, 2023 04:30 pm IST,  Updated : Feb 24, 2023 04:36 pm IST

Foam in stool causes: मल से झाग आना, आम बात नहीं है बल्कि, ये पेट और लिवर से जुड़ी बीमारियों का लक्षण हो सकता है। आइए, जानते हैं इन बीमारियों के बारे में।

 Foamy stool- India TV Hindi
Foamy stool Image Source : FREEPIK

मल से झाग आना कोई आम बात नहीं है। बल्कि, ये इस बात का संकेत है कि आपका पेट या आपके तमाम शारीरिक अंग न्यूट्रिएंट्स का सही से अवशोषण नहीं कर पा रहे हैं। ये सीधे आपके ब्लैडर में आ रहा है और यूरिन के जरिए पास ऑउट हो जा रहा है। इसे आप एक प्रकार का लीकेज समझ सकते हैं। लेकिन, ध्यान देने वालीबात ये है कि अगर मल में झाग आ रहा है तो इसे नजरअंदाज न करें और जाकर अपने डॉक्टर को दिखाएं। दरअसल, ये कुछ गंभीर बीमारियों का लक्षण हो सकता है। कैसे, जानते हैं। 

मल में झाग आना इन 3 गंभीर बीमारियों का है संकेत-Foamy stool caues in hindi

1. इरिटेबल बॉएल सिंड्रोम-IBS 

इरिटेबल बॉएल सिंड्रोम, बड़ी आंत से जुड़ी बीमारी है। यह पुरुषों की तुलना में महिलाओं में अधिक आम है। इसमें पेट मे ऐंठन और दर्द होता है। साथ ही दस्त या कब्ज, सूजन, गैस और थकान जैसी समस्याएं होती हैं। इसमें गोभी, कार्बोनेटेड पेय और बीन्स जैसी चीजों के कारण मल में झाग होता है।

क्या आप भी दही में चीनी मिलाकर खाते हैं? तुरंत कर लें तौबा वरना घेर लेंगी ये खतरनाक बीमारियां

2. पैंक्रियाटाइटिस-Chronic pancreatitis

पैंक्रियाटाइटिस, पैंक्रियाज से जुड़ी बीमारी है जो कि पाचन तंत्र का हिस्सा है। इसकी भूमिका भोजन को पचाने वाले एंजाइमों को छोड़ना और आपके शरीर के ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करना है। ऐसे में खाना जब सही से नहीं पचता है तो ये मल में प्रोटीन और फैट को लीक कर देगा और इससे मल में झाग आ सकता है। 

PANCREAS_DISEASES
Image Source : FREEPIKPANCREAS_DISEASES

एसिडिटी होने पर नाभि में लगाएं इस चीज का लेप, बच्चे हों या बूढ़े सबके लिए कारगर है ये नुस्खा

3. सिस्टिक फाइब्रोसिस-Cystic fibrosis

सिस्टिक फाइब्रोसिस,  एक गंभीर डिसऑर्डर है जो उन कोशिकाओं को बुरी तरह से प्रभावित करता है जो डाइजेस्टिव जूस, पसीना और बलगम पैदा करती हैं। इस डिसऑर्डर की वजह से मल में झाग आ सकता है। ऐसे में इन बीमारियों का ध्यान रखते हुए अपने डॉक्टर को दिखाएं और जल्दी से इन बीमारियों का इलाज करवाएं। ताकि, समस्याएं और तेजी से न बढ़ें।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।