1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. पटाखों को नो बोल इस बार मनाएं पॉल्यूशन फ्री दिवाली, ऐसे बनाएं ये त्यौहार मज़ेदार

पटाखों को नो बोल इस बार मनाएं पॉल्यूशन फ्री दिवाली, ऐसे बनाएं ये त्यौहार मज़ेदार

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Nov 07, 2023 08:16 pm IST,  Updated : Nov 07, 2023 09:49 pm IST

पटाखे फोड़ने से बहुत ज़्यादा प्रदूषण फैलता है और इस बार दिवाली के पहले ही दिल्ली-एनसीआर की हवाओं में जहर घुल गया है। ऐसे में इस साल आप दिवाली के दिन पटाखे फोड़ने की बजाय ऐसे मनाएं ये त्यौहार।

ऐसे मनाएं पॉल्यूशन फ्री दिवाली- India TV Hindi
ऐसे मनाएं पॉल्यूशन फ्री दिवाली Image Source : FREEPIK

दीवाली के त्यौहार का इंतज़ार लोग पूरे साला बेसब्री से करते हैं। पूरे देश में इस त्यौहार को बहुत ही धूमधाम और भव्यता के साथ मनाया जाता है। इस साल देशभर में दिवाली 1 नवंबर को मनाई जाएगी। दिवाली के दिन लोग दीयों, कैंडल और रंगोली से अपना घर सजाते हैं और पटाखों को फोड़कर उत्साह के साथ इस त्यौहार को सेलिब्रेट करते हैं। लेकिन पटाखों से बहुत ज़्यादा प्रदूषण फैलता है और इइस बार दिवाली के पहले ही दिल्ली-एनसीआर की हवाओं में जहर घुल गया है। इस समय दिल्ली की हवा की क़्वालिटी एकदम खराब हो गई है। जिस वजह से लोगों को कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं होनेग लगी हैं। ऐसे में आप एक जागरूक नागरिक की भूमिका निभाएं और इस दिवाली पर पटाखों की बजाये कुछ अलग तरह से यह त्यौहार मनाएं।

घर पर मिठाइयाँ बनाएँ: 

दिवाली का त्यौहार जैसे बिना दीयों के अधूरा माना जाता है। ठीक वैसे ही दिवाली मिठाइयों और पकवानों के बिना भी अधूरी है। काजुकतली, करंजी, नानखटाई हो या फिर लड्डू, दिवाली लजीज व्यंजनों के लिए जानी जाती है। इसलिए दिवाली को ख़ास बनाने के लिए आप अलग अलग प्रकार के मिठाई और पकवान को बना सकते है और मेहमानों के लिए स्वादिष्ट व्यंजन तैयार कर सकते हैं।

दियों और रंगोली से सजाएं घर

दिवाली का त्यौहार पटाखों से नहीं दीयों से रोशन होता है। इसलिए आप अपने घर को दीयों से सजाएं। इन दिनों मार्किट में अलग अलग तरह के दीये बिक रहे हैं। सिंपल से लेकर डिज़ाइन वाले दीयों की मार्केट में भरमार है। अगर आप DIY दिये बनान चाहते है तो आप चाहें तो सिंपल दीयों को खरीदकर उनपर पेंट से डिज़ाइन उकेर सकते हैं। इससे आपकी क्रिएटिविटी भी दिखाई देगी और आपका घर भी दीयों की रोशनी से जगमगाएगा। आप अपने घर को दीवलै के साथ सतह रंगोली से भी सजाएँ। अलग अलग डिज़ाइन की रंगोली आपके घर में चार चाँद लगाएगी।

दीवाली पार्टी करें आयोजित

आप अपने घर पर दिवाली पार्टी का आयोजन करें और दोस्तों, रिश्तेदारों को अपने घर पर बुलाएं। मेजबान की भूमिका निभाने का अपना ही मज़ा है। त्यौहार तो सबके साथ ही अच्छा लगता है, इस तरह से आपका सबसे मिलना जुलना भी हो जाएगा और त्यौहार भी मन जाएगा। दीवाली पार्टी को और भी ख़ास बनाने के लिए आप कई तरह के गेम्स भी खेल सकते हैं।

एक-दूसरे को गिफ्ट्स दें

इस बार की दीवाली को ख़ास बनाने के लिए आप अपने प्रियजन और दोस्तों को गिफ्ट्स भी दे सकते हैं। आप चाहे तो ये कुछ क्रिएटिव सा बनाकर भी गिफ्ट्स दे सकते हैं। या फिर उनकी पसंद की चीज़ें उन्हें गिफ्ट कर सकते हैं।  इससे उन्हें पता चलेगा कि आप उनकी कितनी परवाह करते हैं।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें

जोड़ों में जमे यूरिक एसिड को छानकर बाहर निकालेगा किचन में रखा ये मसाला, दर्द होगा छूमंतर

पॉल्यूशन से आंखें हो गई हैं लाल, जलन और खुजली से हाल है बेहाल, तो ये उपाय आएंगे काम

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।