1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. बढ़ा हुआ यूरिक एसिड कंट्रोल करने में अजवाइन का इस्तेमाल है बेहद लाभकारी, जानें कब और कैसे करें सेवन?

बढ़ा हुआ यूरिक एसिड कंट्रोल करने में अजवाइन का इस्तेमाल है बेहद लाभकारी, जानें कब और कैसे करें सेवन?

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Nov 10, 2024 01:24 pm IST,  Updated : Nov 10, 2024 01:24 pm IST

अजवाइन में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड बढ़े हुए यूरिक एसिड को नियंत्रित करने में मदद करता है। ऐसे में आइए जानते हैं बढ़े हुए यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में अजवाइन का पानी कैसे असरदार है।

एसिड कंट्रोल करने में अजवाइन का इस्तेमाल है लाभकारी- India TV Hindi
एसिड कंट्रोल करने में अजवाइन का इस्तेमाल है लाभकारी Image Source : SOCIAL

शरीर में यूरिक एसिड क्रिस्टल बनने पर किडनी की पथरी, गठिया और गाउट जैसी गंभीर बीमारियां हो सकती है। यूं तो मेडिकल में यूरिक एसिड के कई तरह के इलाज बताए गए हैं। लेकिन यूरिक एसिड के लिए घरेलू उपाय भी मौजूद हैं। जिनके इस्तेमाल से आप घर बैठे-बैठे अपने यूरिक एसिड को कंट्रोल कर सकते हैं। ऐसा ही एक घरेलू नुस्खा है अजवाइन का पानी। ऐसे में आइए जानते हैं बढ़े हुए यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में अजवाइन का पानी कैसे असरदार है।

अजवाइन है गुणों की खान:

अजवाइन में कार्बोहाइड्रेट, फाइबर , प्रोटीन और खनिज पदार्थ जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके अलावा अजवाइन मे फॉस्‍फोरस, आयरन, कैल्शियम, थायमिन, राइबोफ्लेविन, और नियासिन भी पाया जाता है जो सेहत के लिए काफी फायदेमंत हैं। अजवाइन में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड बढ़े हुए यूरिक एसिड को नियंत्रित करने में मदद करता है। अजवाइन के बीज में ऐसे यौगिक होते हैं जो गाउट के उपचार में फायदेमंद होते हैं। ल्यूटियोलिन यूरिक एसिड के स्तर को कम कर सकता है और सूजन पैदा करने वाले नाइट्रिक ऑक्साइड के उत्पादन को कम कर सकता है।

कब और कैसे करें अजवाइन का सेवन? 

बता दें अगर आप यूरिक एसिड से परेशान हैं तो उसे कंट्रोल करने के लिए सुबह-सुबह खाली पेट अजवाइन का पानी पीना चाहिए। रात को एक गिलास पानी में एक चम्मच अजवाइन भिगोकर रख दें और सुबह के समय इसका सेवन करें। आप इसका सेवन पानी को उबाल कर भी कर सकते हैं।

अजवाइन से होनेवाले अन्य फायदे

अजवाइन का पानी पीने से पेट से जुड़ी कई समस्याओं में राहत मिलती है। अगर आप कब्ज, ब्लोटिंग जैसी समस्या से पीड़ित हैं तो अजवाइन पानी का रोजान सेवन करें। इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व हृदय रोगों से भी आपका बचाव करते हैं। अजवाइन का पानी पीने से वजन कम करने में काफी फायदा होता है। डायबिटीज के मरीज भी इसके सेवन से काफी लाभ महसूस करेंगे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।