1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. मोटापे का काल है दालचीनी, बस ऐसे करें इस्तेमाल बॉडी की झूलती-लटकती चर्बी होगी गायब

मोटापे का काल है दालचीनी, बस ऐसे करें इस्तेमाल बॉडी की झूलती-लटकती चर्बी होगी गायब

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Feb 04, 2024 11:45 am IST,  Updated : Feb 04, 2024 11:45 am IST

अगर आप भी मोटापे से परेशान हैं तो अपनी डाइट में दालचीनी का इस्तेमाल करना शुरू करें। इसके सेवन से आपके बॉडी की झूलती लटकती चर्बी गायब हो जाएगी। चलिए आपको बताते हैं आपको इसका सेवन कैसे करना है?

Cinnamon is beneficial for obesity,- India TV Hindi
Cinnamon is beneficial for obesity, Image Source : SOCIAL

आजकल की फास्ट फॉरवर्ड लाइफ में लोगों की अनियमित जीवनशैली और गलत खानपान का सीधा असर उनकी सेहत पर पड़ता है। अपने डाइट का ध्यान नहीं रखने की वजह से लोग लगातार मोटापे के शिकार हो रहे हैं। अपना मोटापा कम करने के लिए लोग कई तरह के जतन करते हैं। लेकिन घंटों कड़ी मेहनत और डाइटिंग के बाद भी शरीर की चर्बी कम होने का नाम नहीं लेती है। ऐसे में आप अपना वजन कम करने के लिए इन कुछ घरेलू नुस्खों को आज़माएं। हमारे किचन में पाए जानेवाले ऐसे कई मसाले हैं जो आपको सेहतमंद रखने का काम करते हैं। इन मसलों में से के मसाला है दालचीनी। रोजाना सुबह दालचीनी और शहद से बनी चाय या काढ़ा पीने से आपका वजन तेजी से कम होता है। चलिए आपको बताते हैं कि ये मसाला आपक वजन कैसे कम करता है।

इम्यूनिटी मजबूत करती है दालचीनी

दालचीनी और शहद दोनों ही स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद हैं। दालचीनी में एंटी वायरल, एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी फंगल जैसी गुणकारी प्रॉपर्टीज पाई जाती हैं, जो इम्यूनिटी को मजबूत करने का काम करती हैं। वहीँ अगर आप दालचीनी और शहद का एक साथ सेवन करते हैं तो इससे आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता तेजी से बढ़ती है। जिससे शरीर सर्दी खांसी जैसी कई बीमारियों से दूर रहता है। इन चीजों से वजन कम होता है।

ऐसे बनाएं दालचीनी की चाय

शहद और दालचीनी का चाय बनाकर पीने से आपका वजन तेजी से कम होगा। इनका सेवन करने से इम्यूनिटी भी मजबूत बनती है। इस चाय को बनाने के लिए 1 कप पानी में एक चौथाई चम्मच दालचीनी का पाउडर मिलाएं। अब पानी 2-3 मिनट और उबाल लें। इसे किसी कप में डालें और 1 चम्मच शहद मिलाकर पिएं। आप इसे सुबह खाली पेट पिएं तो ज्यादा फायदेमंद है। इस चाय का अगर आप रोज़ना सेवन करंगे तोई कुछ ही महीनों में आपको पॉज़िटिव रिजल्ट देखने को मिलेगा।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।