1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. एक साथ भूलकर भी न खाएं ठंडी-गर्म चीजें, शरीर को हो सकता है ये नुकसान

एक साथ भूलकर भी न खाएं ठंडी-गर्म चीजें, शरीर को हो सकता है ये नुकसान

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 28, 2020 02:19 pm IST,  Updated : Jun 28, 2020 02:21 pm IST

कई लोग ठंडी और गर्म दोनों की चीजें बिना गैप किए तुरंत खा लेते हैं। अगर आप भी ऐसा कर रहे हैं तो सावधान हो जाइए। ऐसा करने से आप कई बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं।

Coffee and Icecream - India TV Hindi
Coffee and Ice Cream - कॉफी और आइसक्रीम Image Source : INSTAGRAM/ICECREAMBYMICKEY & HAWAIISBES

रोजमर्रा के रूटीन में हम लोग कुछ ऐसी चीजें करते हैं जो सेहत को नुकसान पहुंचा सकती हैं। जैसे कि कई लोग पहले ठंडी चीज खाते हैं और फिर बिना गैप किए तुरंत ही गर्म चीज खा लेते हैं। कई लोग इसका उलट भी करते हैं। यानि कि गर्म चीज खाने के तुरंत बाद ठंडी चीज का सेवन कर लेते हैं। अगर आप भी इस तरह रोजाना कर रहे हैं तो सावधान हो जाइए, क्योंकि ऐसा करना आपकी सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है। आयुर्वेद के अनुसार खान पान के कॉम्बिनेशन को ठीक रखना बहुत जरूरी होता है। वही खाना खाएं जो आसानी से पच जाए। जानिए ठंडी और गरम चीजों का एक साथ सेवन करना शरीर को कैसे प्रभावित करता है...

Indian Thali
Image Source : INSTAGRAM/ANANDAS_KITCHENIndian Thali - इंडियन थाली

टॉन्सिल की समस्या से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये आयुर्वेदिक नुस्खे, साथ ही जानिए लक्षण

साधारण तौर पर जो भी व्यक्ति जो कुछ भी खाता है वो शरीर में जाकर कार्बोहाइड्रेट और शुगर में परिवर्तित हो जाता है। ऐसे में बहुत ठंडा और गर्म दोनों ही तरह के खाने से बचना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि खून गर्म होता है। सही तापमान को बनाए रखने के लिए शरीर को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। 

किचन में मौजूद इन मसालों से इम्युनिटी होगी बूस्ट तो ये खेल तनाव को करेंगे कम

इस वजह से करता है नुकसान

सामान्य मनुष्य के शरीर का टम्परेचर 37 डिग्री सेल्सियस है। ऐसे में अगर कोई भी व्यक्ति कोई गर्म या फिर ठंडी चीज यानि कि अगर आइसक्रीम और हॉट कॉफी एक साथ पी लेंगे तो पेट को उसे पचाने में ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। इसलिए कॉम्बिनेशन का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। ठंडे और गरम खाने का दूसरा उदाहरण दाल और दही भी है। कई लोग गरम दाल और फ्रिज से निकले हुए ठंडे दही को एक साथ खाते हैं। ये भी सेहत के लिए हानिकारक है। 

हो सकती हैं ये समस्याएं भी 
खाने के कॉम्बिनेशन के ठीक न होने पर कई तरह की और समस्याएं भी उत्पन्न हो जाती हैं। जैसे कि आपकी त्वचा हमेशा रूखी रहेगी। इसके साथ ही कफ, एसिडिटी की समस्या भी लगातार बनी रहेगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।