1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. इन 5 सिंपल लक्षणों को बिल्कुल ना करें इग्नोर, हो सकते हैं थायराइड के संकेत

इन 5 सिंपल लक्षणों को बिल्कुल ना करें इग्नोर, हो सकते हैं थायराइड के संकेत

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 02, 2021 02:13 pm IST,  Updated : Aug 02, 2021 02:13 pm IST

थायराइड एक तरह की ग्रंथि होती है जो गले में बिल्कुल सामने की ओर होती है। यह ग्रंथि आपके शरीर के मेटाबॉलिज्म को नियंत्रण करती है।

इन 5 सिंपल लक्षणों को बिल्कुल ना करें इग्नोर, हो सकते हैं थायराइड के संकेत- India TV Hindi
इन 5 सिंपल लक्षणों को बिल्कुल ना करें इग्नोर, हो सकते हैं थायराइड के संकेत Image Source : FREEPIK.COM

आज के समय में अधिकतर लोग गलत खानपान और दिनचर्या के कारण थायराइड के शिकार हो रहे हैं। जिसमें पुरुषों की तुलना में महिलाओं की संख्या ज्यादा है। इसे 'साइलेंट किलर' के नाम से भी जाना जाता है। थायराइड एक तरह की ग्रंथि होती है जो गले में बिल्कुल सामने की ओर होती है। यह ग्रंथि आपके शरीर के मेटाबॉलिज्म को नियंत्रण करती है। यानी जो भोजन हम खाते हैं यह उसे ऊर्जा में बदलने का काम करती है। इसके अलावा यह आपके हृदय, मांसपेशियों, हड्डियों व कोलेस्ट्रोल को भी प्रभावित करती है। जानिए इसके शुरूाती लक्षण।

थकान महसूस करना

थायराइड  के सबसे आम लक्षणों में से एक है अधिक थकान महसूस होना। थायराइड हार्मोन एनर्जी को कंट्रोल करता है। ऐसे में आपको अधिक थकान सी महससू होने लगती है।  

मानसून में टाइफाइड, डेंगू, वायरल फीवर का खौफ, स्वामी रामदेव से जानिए कैसे रखें सेहत का ख्याल

तेजी से वजन बढ़ना
अगर बिना कारण आपका वजन तेजी से बढ़ने लगे तो थायराइड का ये भी एक संकेत होता है। जब थाइराइड लेवल कम होता है जो मेटाबॉलिज्म होना भी बंद हो जाता है। जिसके कारण आपकी कैलोरी बर्न नहीं हो पाती है। जो वजन बढ़ने के कारण बनता है। 

मांसपेशियों और जोड़ों में कमजोरी और दर्द
कम थायराइड हार्मोन के कारण मेटाबॉलिज्म धीमा पड़ जाता हैऔर वह केटाबॉलिज्म(अपचय) में बदल जाता है। ऐसे में शरीर एनर्जी लेने के लिए मांसपेशियों जैसे सेल्स को  तोड़ता है। अपचय के दौरान, मांसपेशियों की ताकत कम हो जाती है। जिसके कारण अधिक कमजोरी और दर्द महसूस होता है। 

बालों का झड़ना
अगर आपके बाल बिना किसी वजह से तेजी से गिर रहें हैं तो समझ लें कि यह भी थायराइड का एक संकेत हो सकता है। एक स्टडी के अनुसार थायराइड के कारण थाइराइड हार्मोंस कम हो जाते है। जिसके कारण बाल झड़ने की समस्या हो जाती है। 

 अधिक तनाव होना
थायराइड का एक सबसे बड़ा संकेत तनाव भी हो सकता है। एक रिपोर्ट के अनुसार पुरुषों के मुकाबले महिलाओं को तनाव की समस्या ज्यादा देखी गई है। 

थायराइड के कारण

  1. आयोडीन की कमी
  2. जनेटिक
  3. विकिरण थैरेपी
  4. तनाव
  5. अत्यधिक दवाओं का सेवन
  6. मोनोपॉज
  7. प्रेग्नेंसी
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।