1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. बच्चों को अक्सर रहती है कब्ज? इन घरेलू उपायों से मिलेगी राहत

बच्चों को अक्सर रहती है कब्ज? इन घरेलू उपायों से मिलेगी राहत

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Sep 16, 2021 01:02 pm IST,  Updated : Sep 16, 2021 01:24 pm IST

आजकल छोटे बच्चों में भी कब्ज की समस्या बेहद सामान्य हो गई है, लेकिन इन घरेलू उपायों की मदद से इस समस्या से राहत पा सकते हैं।

बच्चों को अक्सर रहती है कब्ज? इन घरेलू उपायों से मिलेगी राहत- India TV Hindi
बच्चों को कब्ज की समस्या Image Source : FREEPIK.COM

अगर आपके छोटे बच्चे को पेट में दर्द होता है, भूख कम लगती है या फिर मल त्याग करने में परेशानी हो रही है तो समझ लें कि वह कब्ज की समस्या से ग्रसित है। क्योंकि ये सभी लक्षण कब्ज के होते हैं। छोटे बच्चों को अक्सर कब्ज की परेशानी रहती है, इससे बच्चे ही नहीं उनके माता पिता भी खासे परेशान हो जाते हैं।

बच्चों में कब्ज होने वो न ही सही से खाना खा पाते हैं और न ही खेल पाते हैं। लेकिन स्वामी रामदेव द्वारा बताएं कुछ घरेलू उपायों की मदद से कब्ज की समस्या को काफी हद तक ठीक किया जा सकता है। 

गैस, जलन और कोलाइटिस की समस्या से हैं परेशान, स्वामी रामदेव से जानिए परफेक्ट पाचन फॉर्मूला

बच्चों में कब्ज के लक्षण

  • रोजाना मल न त्यागना
  • मल त्याग करने के दौरान जोर लगाना
  • पेट में गैस, एसीडिटी और दर्द होना
  • पेट में भारीपन और भूख कम लगना
  • मल त्यागने में ज्यादा समय लगाना
  •  कभी-कभी सिर और पैरों में दर्द होना

दूध, दही, छाछ

छोटे बच्चों को कब्ज की समस्या होने पर दूध के अलावा दही और छाछ भी पीने के लिए दे सकते हैं।

हींग
बेशक इसकी सुगंध भूख बढ़ाती है लेकिन यह पाचन के लिए भी फायदेमंद है। यह लिवर को मजबूत करता है। बच्चों को कब्ज से निजात दिलाने के लिए थोड़ी मात्रा में हींग को पानी में मिलाकर उसका पेस्ट बनाए और उनकी नाभि में लगा दें। 

सेब
बच्‍चों में भी फाइबर की कमी के कारण कब्‍ज हो सकती है। सेब में मौजूद घुलनशील फाइबर या‍नी पेक्टिन कब्‍ज के इलाज में लाभकारी होता है। ऐसे में आप उन्हें सेब खाने को दें। अगर वो सेब नहीं खा रहे हैं तो उन्हें जूस पिला सकते हैं। इसी तरह आप अनार भी खिला सकते हैं। 

पिंडलियों को दबाएं
बच्चे को कब्ज की समस्या से निजात दिलाने के लिए आप उनके दोनों पैरों की पिंडलियों को दबाएं। इससे लाभ मिलेगा। 

गुलकंद
गुलकंद सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। गुलकंद का सेवन करने से पाचन बेहतर होगा और कब्ज की समस्या से राहत पाने में मदद मिलेगी। क्योंकि यह आंतों में हेल्पफुल गट बैक्टीरिया बढ़ाने में मदद करता है। बच्चे को कब्ज की समस्या से राहत दिलाने के लिए 1-2 चम्मच गुलकंद खिलाएं। 

अपच से लेकर सिर दर्द दूर करने में कारगर है गुलकंद, घर पर कुछ मिनटों में यूं बनाएं

पंचामत जूस
स्वामी रामदेव के अनुसार बच्चे को कब्ज से राहत दिलाने के लिए पंचामृत जूस का भी सेवन करा सकते हैं। पंचामृत जूस अनार, लौकी, सेब, गाजर और चुकंदर से मिलाकर बनता है। आप जूस निकाल कर शिशु को भी दे सकते हैं। दिन में दूध की बोतल में एक बार पंचामृत जूस पिलाने से कब्‍ज ठीक हो जाता है।

औषधियां
बच्चों को कब्ज की समस्या से राहत दिलाने के लिए अरविंद आसव, अभयारिष्ट, पूर्नवाना और कुमार आसव का भी सेवन करा सकते हैं। 

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सुझाव केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी फिटनेस व्यवस्था या चिकित्सकीय सलाह शुरू करने से पहले कृपया डॉक्टर से सलाह लें। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।