फोटो में दिखाई देने वाले हरे रंग के ये पत्ते पुदीने के पत्ते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पुदीने के पत्ते आपकी सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकते हैं। अगर आप अपनी गट हेल्थ को सुधारना चाहते हैं, तो आप पोषक तत्वों से भरपूर पुदीने के पत्तों का पानी पीना शुरू कर सकते हैं। आज हम आपको पुदीने के पत्तों का पानी पीने के कुछ जबरदस्त फायदे और सेहत के लिए वरदान इस नेचुरल ड्रिंक को बनाने के बेहद आसान तरीके के बारे में बताएंगे।
गैस-ब्लोटिंग से मिल सकती है राहत- अगर आप अक्सर गैस, कब्ज और एसिडिटी जैसी पेट से जुड़ी समस्याओं से परेशान रहते हैं, तो पुदीने के पत्तों का पानी आपके लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। मिंट वॉटर में मौजूद तत्व गैस, कब्ज, ब्लोटिंग और एसिडिटी से राहत दिलाने में कारगर साबित हो सकते हैं। गर्मियों के मौसम में अक्सर ठंडी तासीर वाली इस ड्रिंक का सेवन करने की सलाह दी जाती है।
पुदीने का पानी पीने के फायदे- गर्मियों में शरीर के तापमान को संतुलित रखने के लिए और लू से बचाव के लिए पुदीने का पानी पी सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पुदीने का पानी आपकी इम्यूनिटी को बूस्ट करने में भी असरदार साबित हो सकता है। अगर आप अपनी बॉडी के मेटाबॉलिज्म को तेज कर वेट लॉस जर्नी को आसान बनाना चाहते हैं, तो पुदीने के पानी को अपने डाइट प्लान में शामिल कर सकते हैं। तनाव को कम करने के लिए भी पुदीने का पानी पिया जा सकता है।
कैसे बनाएं औषधीय गुणों से भरपूर ड्रिंक- सबसे पहले एक लीटर पानी निकाल लीजिए। अब इस पानी में 10-15 फ्रेश पुदीने की पत्तियां डालिए। पुदीने के पानी के टेस्ट को बढ़ाने के लिए आप इसमें थोड़ा सा नींबू का रस, अदरक या फिर काला नमक भी एड कर सकते हैं। कुछ घंटे के लिए या फिर रात भर के लिए पुदीने की पत्तियों को पानी में भीगा हुआ रहने दीजिए। अगले दिन आप इस पानी को थोड़ा-थोड़ा करके पी सकते हैं।
| ये भी पढ़ें: |
|
बार-बार लगती रहती है प्यास, सूख जाता है गला, किस बीमारी के हो सकते हैं लक्षण? |
|
छोटे-छोटे पीले रंग के दाने, गुणों की हैं खान, कैसे सेवन करने से मिल सकते हैं जबरदस्त स्वास्थ्य लाभ? |
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
संपादक की पसंद