देश में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। हर दिन लाखों लोग इससे संक्रमित हो रहे हैं। अस्पतालों में ऑक्सीजन और बेड से लेकर कोविड की तीसरी लहर तक की चर्चा हो रही है। कोरोना के नए स्ट्रेन को लेकर भी कई बातें सामने आ रही हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर कई बार फेक न्यूज भी वायरल होने लगती हैं, जिसका खामियाजा उन लोगों को भुगतना पड़ता है, जो जानकारी के अभाव में इन्हें सच मान लेते हैं। इस समय हर कोई खुद को फिट रखने के लिए तरह-तरह के उपाय कर रहा है। आइये आपको बताते हैं कि कोविड से जुड़ी कौन सी खबर सच है और कौन-सी झूठ.. इस महामारी को लेकर क्या नई गाइडलाइंस जारी हुई हैं.. इस वायरस से बचने के लिए क्या उपाय हैं.. और भी महत्वपूर्ण जानकारियां, जो आपके काम आ सकती हैं।
- Hindi News
- हेल्थ
- Coronavirus Live: क्या गर्म पानी पीने से कोरोना से होता है बचाव? जानिए क्या है सच
Coronavirus Live: क्या गर्म पानी पीने से कोरोना से होता है बचाव? जानिए क्या है सच
कोविड से जुड़ी कौन सी खबर सच है और कौन-सी झूठ.. इस महामारी को लेकर क्या नई गाइडलाइंस जारी हुई हैं.. इस वायरस से बचने के लिए क्या उपाय हैं.. और भी महत्वपूर्ण जानकारियां, जो आपके काम आ सकती हैं।
Coronavirus live updates in hindi
-
4:12 PM (IST) May 08, 2021
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने COVID सुविधाओं के लिए रोगियों के प्रवेश के लिए राष्ट्रीय नीति में संशोधन किया है अब COVID -19 वायरस की पॉजिटिव रिपोर्ट एडमिट होते वक्त जरूरी नहीं।
-
1:07 PM (IST) May 08, 2021
मिथ: क्या गर्म पानी से नहाने और गुनगुना पानी पीने से कोरोना से बचाव हो सकता है?
फैक्ट: नहीं, गर्म पानी पीने से कोरोना वायरस खत्म नहीं होता है और ना ही ये संक्रमण का इलाज है। इसे खत्म करने के लिए लैब में 60 से 75 डिग्री टेम्प्रेचर की जरूरत होती है।
-
12:14 PM (IST) May 08, 2021
एक फर्जी मैसेज में दावा किया जा रहा है कि कोरोना के बढ़ते मामलों को मद्देनजर रखते हुए WHO की तरफ से भारत को चेतावनी दी गई है। इस पर @WHOSEARO
द्वारा पहले भी स्पष्टीकरण जारी किया गया है। इस ट्वीट में जानिए क्या है सच्चाई। -
12:12 PM (IST) May 08, 2021
कोरोना से रिकवरी के दौरान इम्युनिटी बढ़ाने के लिए क्या खाएं? यहां जानिए
अगर आप कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं और इम्युनिटी बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए, इस पर विचार कर रहे हैं तो भारत सरकार द्वारा एक ट्वीट साझा किया गया है। इसमें 5 सिंपल मील प्लान के बारे में जानकारी दी गई है, जो कोरोना के बाद की थकान को भी दूर करेंगे।
1. अपनी सुबह की शुरुआत भीगे हुए बादाम और किशमिश से करें। बादाम में भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है और किशमिश आयरन देता है।
2. ब्रेकफास्ट में रागी डोसा या फिर खिचड़ी का सेवन करें।
3. लंच में गुड़ और घी का सेवन करें। इसे रोटी के साथ खा सकते हैं।
4. डिनर में सिंपल खिचड़ी खाएं, क्योंकि इसमें कई सारे पोषण तत्व होते हैं और हल्का होने की वजह से नींद भी अच्छी आती है।
5. खुद को हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी है। इसलिए पानी के अलावा होममेड लाइम जूस (नींबू पानी) और छाछ का सेवन करें।
-
7:06 AM (IST) May 08, 2021
देश में अब तक कोरोना वैक्सीन की 16.71 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं: स्वास्थ्य मंत्रालय
भारत में कोविड-19 के खिलाफ टीकाकरण अभियान की शुरुआत से लेकर अब तक टीके की 16.71 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी। मंत्रालय ने बताया कि शुक्रवार को देश के 30 राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों में 18-44 साल आयु वर्ग के 2,96,289 लोगों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक दी गई। इस आयु वर्ग के 14,78,865 लोगों को अब तक टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है।
मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब तक कोरोना टीकों की कुल 16,71,64,452 खुराक दी जा चुकी हैं। इनमें 95,19,788 स्वास्थ्यकर्मियों को पहली जबकि 64,28,032 स्वास्थ्यकर्मियों को टीके की दोनों खुराक दी जा चुकी हैं। वहीं, अग्रिम मोर्चे पर तैनात 1,38,49,396 कर्मचारी टीके की पहली खुराक ले चुके हैं जबकि 76,31,653 कर्मचारियों को दोनों खुराक दी जा चुकी हैं। अठारह से 44 साल के 14,78,865 लोग टीके की पहली खुराक ले चुके हैं। इसके अलावा, 45 से 60 साल की आयु के 5,46,94,917 लोग पहली जबकि 58,29,433 लोग दूसरी खुराक ले चुके हैं। साठ वर्ष से अधिक आयु के 5,34,89,421 लोगों को पहली जबकि 1,42,42,947लोगों को दूसरी खुराक दी जा चुकी है।
(पीटीआई)