1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. कोरोना के कारण लोगों में बढ़ी नींद न आने की समस्या, सुकूनभरी नींद के लिए अपनाएं ये नैचुरल उपाय

कोरोना के कारण लोगों में बढ़ी नींद न आने की समस्या, सुकूनभरी नींद के लिए अपनाएं ये नैचुरल उपाय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 24, 2021 10:24 am IST,  Updated : Apr 24, 2021 11:19 am IST

कोरोना महामारी को लेकर इतना ज्यादा डर पैदा हो गया है कि घबराहट के साथ-साथ मन अशांत हो जाता है जिसके कारण पूरी रात जगते-जगते बीत जाती है। स्वामी रामदेव से जानिए कुछ उपाय। जिससे आपको आएगी सुकुनभरी नींद।

कोरोना के कारण लोगों में बढ़ी नींद न आने की समस्या, सुकूनभरी नींद के लिए अपनाएं ये नैचुरल उपा - India TV Hindi
कोरोना के कारण लोगों में बढ़ी नींद न आने की समस्या, सुकूनभरी नींद के लिए अपनाएं ये नैचुरल उपा  Image Source : FREEPIK

आज के समय में भागदौड़ भरी लाइफ में इतना ज्यादा बिजी हो गए हैं कि खानपान के साथ अपनी लाइफस्टाइल का ठीक ढंग से ध्यान नहीं रख पाते है। जिसके कारण कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में नींद न आना आजकल के समय में ज्यादातर लोगों की समस्या बनती जा रही है। दिनभर की थकान रात में सोने से दूर हो जाती है। लेकिन अगर किसी को रात में भी ठीक तरह से नींद न आए तो उसकी पूरी दिनचर्या बिगड़ जाती है। इन दिनों नींद ना आने का सबसे बड़ा कारण कोरोना भी बनता जा रहा है। 

लोगों के बीच कोरोना महामारी को लेकर इतना ज्यादा डर पैदा हो गया है कि घबराहट के साथ-साथ मन अशांत हो जाता है जिसके कारण पूरी रात जगते-जगते बीत जाती है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो स्वामी रामदेव से जानिए कुछ उपाय। जिससे आपको आएगी सुकुनभरी नींद। 

दुनिया भर के स्लीप न्यूरोलॉजिस्ट ने इसे 'कोविडसोम्निया' नाम दिया है। अमेरिकन एकेडमी ऑफ न्यूरोलॉजी के अनुसार, नींद न आने का मुख्य कारण कोरोना वायरस से संक्रमित होने का डर, परिवार के लोगों और करीबियों के स्वास्थ्य के प्रति चिंता है।

कार्डियो क्लास से दिल की उम्र बढ़ेगी, स्वामी रामदेव से जानिए योग से कैसे करें धड़कन को कंट्रोल

  • रोजाना मेधावटी का सेवन करे। इससे आपको अच्छी नींद आएगी। 
  • ब्राह्मी, सौंफ, उस्तखत दूप, गुलाब फूल, शंखपुष्पी को पानी में भोग दें। दूसरे दिन इसको पानी पी लें। इससे भी आपका मन और दिमाग शांत होगा। जिससे आपको अच्छी नींद आएगी। 
  • बादाम रोगन मन, दिमाग को शांत करने में काफी कारगर है। इसके लिए आप रात को सोते समय एक गिलास दूध में एक चम्मच बादामरोगन डाल लें। 
  • बादाम रोगन, अणु तेल या फिर झणबिंदु तेल की 1-2 बूंद नाक में डाल लें। 
  • रात को 5-5 बादाम, अखरोट को पानी में भिगो दें। सुबह इन्हें पीसकर दूध या पानी में मिला कर पी लें।  

कोरोना से ठीक हो चुके लोगों में 6 महीने बाद मौत का ज्यादा खतरा, स्टडी में और भी गंभीर बातें आईं सामने

  • दूध के साथ मखाना, पोस्ट दाना की खीर खाने से भी आपको अच्छी नींद आएगी। आप चाहे तो इसमें भिगोया हुआ बादाम और अखरोट भी डाल सकते हैं। 
  • अपनी डाइट में अधिक मात्रा में फलों, सब्जियों और अंकुरित अनाज को शामिल करे। इससे आपको अच्छी नींद आएगी। इसके साथ ही कई खतरनाक बीमारियों से कोसों दूर रहेगे। 
  • सौंफ का पानी भी नींद ना आने की समस्या को दूर करने का काम करेगा। इससे दिमाग भी शांत होगा। इसलिए रोजाना सौंफ के पानी का सेवन करे। 

अच्छी नींद के लिए रोजाना करें ये प्राणायाम

स्वामी रामदेव के अनुसार रोजाना शीतली, शीतकारी प्राणायाम जरूर करना चाहिए। इससे मन, दिमाग के साथ-साथ पूरा शरीर ठंडा रहता है। जिससे आपको अच्छी नींद आ जाती हैं।

फेफड़ों को मजबूत बनाने के लिए रोजाना करें इन चीजों का सेवन, ऑक्सीजन लेवल भी बढ़ेगा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।