1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. Cucumber Side Effects: खीरा खाने से होते हैं ये नुकसान, इन बातों को नहीं करें इग्नोर

Cucumber Side Effects: खीरा खाने से होते हैं ये नुकसान, इन बातों को नहीं करें इग्नोर

 Written By: Himanshu Tiwari
 Published : Jun 03, 2022 10:02 pm IST,  Updated : Jun 03, 2022 10:02 pm IST

Cucumber Side Effects: अद्भुत हेल्थ बेनिफिट्स के बावजूद, खीरा खाने के कई साइड इफेक्ट्स हैं।

 Cucumber- India TV Hindi
 Cucumber Image Source : FREEPIK

Cucumber Side Effects: इन दिनों मौसम में गर्मी का आलम है। ऐसे में लोग उन चीजों को खाना पसंद करते हैं जो हमारी बॉडी को ठंडक दे। ऐसे में खीरा या ककड़ी सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले फलों में से है। विटामिन बी, विटामिन सी, विटामिन के, पोटेशियम और कॉपर से भरपूर खीरा न केवल आपको हाइड्रेटेड रखेगा बल्कि कई बीमारियों के जोखिम को कम करने में भी मदद कर सकता है। लेकिन अपने अद्भुत हेल्थ बेनिफिट्स के बावजूद, खीरा खाने के कई साइड इफेक्ट्स हैं। आइए जानते खीरा के साइड इफेक्ट। 

रात को खीरा क्यों नहीं खाना चाहिए

खीरा का अधिक सेवन से स्वास्थ्य संबंधी कुछ समस्याएं हो सकती हैं। क्या आपने कभी अपनी दादी या मम्मी-पापा से रात में खीरा न खाने के लिए कहते सुना है? वैसे इसके पीछे एक वजह है। रात को सोने से ठीक पहले खीरा खाने से आपको नींद की परेशानी हो सकती है।

ये लोग ना करें खीरा का सेवन
यदि आप पहले से ही पेट संबंधी गंभीर बीमारी हैं तो आप दोपहर के भोजन के दौरान खीरे के कुछ टुकड़े कर सकते हैं, लेकिन उसके बाद नहीं। कुकुर्बिटिन होने के कारण कुछ लोगों को अपच की समस्या हो सकती है। 

हम आपसे यह नहीं कह रहे हैं कि आप हमेशा के लिए खीरा खाना बंद कर दें। आप इन्हें सही समय पर और सही मात्रा में खाने में निहित है। दिन में कम मात्रा में खीरा खाने से आपके शरीर को कोई नुकसान नहीं होगा। इसके बजाय ये आपको हाइड्रेटेड रखेंगे, हड्डियों के स्वास्थ्य को बढ़ावा देंगे और वजन घटाने में भी मदद करेंगे।

Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें। 

ये भी पढ़ें - 

बड़े काम की है छोटी सी अजवाइन, यूरिन इंफेक्शन, पीरियड्स तक की समस्या करती है दूर

आपके किचन में मौजूद हैं फ्रिज समेत ये 10 जानलेवा मगर जरूरी चीजें, कैसे करें खुद का बचाव?

Diabetes Control: डायबिटीज मरीजों के लिए बेहद असरदार है पनीर का फूल, ब्लड शुगर काबू मे रखने के लिए यूं करें सेवन 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।