1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. सुबह-सुबह चबा लीजिए ये पत्ता, कंट्रोल में रहेगी डायबिटीज, सेहत को मिलेंगे चौतरफा फायदे

सुबह-सुबह चबा लीजिए ये पत्ता, कंट्रोल में रहेगी डायबिटीज, सेहत को मिलेंगे चौतरफा फायदे

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Sep 21, 2024 07:30 am IST,  Updated : Sep 21, 2024 07:30 am IST

अगर आप भी डायबिटीज जैसी साइलेंट किलर बीमारी का शिकार हैं, तो आपको सुबह-सुबह इस पत्ते को अपनी डेली डाइट का हिस्सा जरूर बनाना चाहिए। आयुर्वेद के मुताबिक ये पत्ता आपकी सेहत के लिए वरदान साबित हो सकता है।

सेहत के लिए वरदान करी पत्ता- India TV Hindi
सेहत के लिए वरदान करी पत्ता Image Source : SOCIAL

क्या आप इस पत्ते के बारे में जानते हैं जिसे मीठा नीम भी कहा जाता है? इस पत्ते में पाए जाने वाले तमाम पौष्टिक तत्व आपकी ओवरऑल हेल्थ को काफी हद तक इम्प्रूव कर सकते हैं। इस पत्ते को ज्यादातर लोग करी पत्ते के नाम से जानते हैं। अगर आपको भी यही लगता है कि करी पत्ता का इस्तेमाल सिर्फ खाने के स्वाद को बढ़ाने के लिए किया जाता है तो आपको अपनी इस गलतफहमी को दूर कर लेना चाहिए। आइए करी पत्ता चबाने के कुछ कमाल के फायदों के बारे में जानते हैं।

डायबिटीज को मैनेज करने में मददगार

करी पत्ते की महज 10 पत्तियों को सुबह-सुबह चबाना शुरू कर दीजिए। आचार्य श्री बालकृष्ण के मुताबिक रोज इस नियम को फॉलो करने से आप डायबिटीज को आसानी से मैनेज कर सकते हैं। इसके अलावा करी पत्ते में पाए जाने वाले तत्व आपकी गट हेल्थ को भी काफी हद तक सुधार सकते हैं। दस्त और उल्टी की समस्या को रोकने के लिए करी पत्ते का इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है।

ओरल हेल्थ के लिए फायदेमंद

अगर आप बैड ब्रेथ की समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं तो 2-4 करी पत्तों को चबाकर खाना शुरू कर दीजिए। इतना ही नहीं करी पत्ते का काढ़ा बनाकर गरारा करने से आपकी ओरल हेल्थ को भी काफी हद तक इम्प्रूव किया जा सकता है। रोज सुबह महज एक चम्मच करी पत्ते का रस पीने से बदहजमी की समस्या से राहत मिल सकती है।

करी पत्ते में पाए जाने वाले तत्व

करी पत्ते में एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन सी, विटामिन ए, विटामिन बी, कैल्शियम, आयरन और फॉस्फोरस जैसे पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है जो आपकी सेहत को मजबूत बनाए रखने में कारगर साबित हो सकती है। हालांकि, बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए करी पत्तों को सही मात्रा में और सही तरीके से कंज्यूम करना बेहद जरूरी है वरना आपकी सेहत को साइड इफेक्ट्स का सामना भी करना पड़ सकता है।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।