1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. कमर दर्द की समस्या से हैं परेशान तो ऐसे करें दालचीनी का सेवन, जल्द दिखेगा असर

कमर दर्द की समस्या से हैं परेशान तो ऐसे करें दालचीनी का सेवन, जल्द दिखेगा असर

 Edited By: Shivani Singh @lastshivani
 Published : Feb 27, 2022 07:10 am IST,  Updated : Feb 27, 2022 07:10 am IST

अगर आप भी अधिकतर कमर दर्द की समस्या से परेशान रहते हैं जिसके कारण चलना-फिरना और बैठना भी मुहाल हो गया है तो ऐसे करें दालचीनी का सेवन

Dalchini for back pain- India TV Hindi
Dalchini for back pain Image Source : FREEPIK.COM

Highlights

  • कमर दर्द की समस्या के लिए ऐसे करें दालचीनी का सेवन
  • दालचीनी और शहद का सेवन करने से हड्डियां होगी मजबूत

भागदौड़ वाली लाइफ और घंटों लैपटॉप, कंप्यूटर में काम करने के कारण अधिकतर लोग कमर दर्द की समस्या से परेशान है। इस समस्या का सामना ज्यादा उम्र के लोगों के नही बल्कि कम उम्र के लोगों को भी होने लगी है। कमर में दर्द होने की वजह से किसी भी काम को करने में मन नहीं लगता है। वहीं सर्दियों के मौसम में इस समस्या का कुछ ज्यादा ही सुनने को मिलती है। कई बार कमर का दर्द इतना बढ़ जाता है की उठने बैठने में भी परेशानी होने लगती है। 

अगर आप भी अधिकतर कमर दर्द की समस्या से परेशान रहते हैं जिसके कारण चलना-फिरना और बैठना भी मुहाल हो गया है तो ऐसे में आप चाहे तो विभिन्न तरह के पेनकिलर का सेवन करने के बजाय दालचीनी का सेवन कर सकते हैं। इससे आपको नैचुरल तरीके से जल्द आराम मिल जाएगा। 

जरूरत से ज्यादा पानी पीना दे सकता है कई बीमारियों को न्योता

Dalchini for back pain
Image Source : FREEPIK.COMDalchini for back pain

कमर दर्द से राहत दिलाएगा दालचीनी का ये नुस्खा

  1. दो ग्राम दालचीनी पाउडर में 1 चम्मच शहद  मिलाकर खा लें। ऐसा दिन में कम से कम 2 बार करें। आपको जल्द ही असर नजर आने लगेगा। 
  2. आप चाहे तो दालचीनी से हेल्दी ड्रिंक बान सकते हैं। इसके लिए एक पैन में एक कप पानी में थोड़ा सा दालचीनी पाउडर डालकर धीमी आंच में उबाल लें। इसके बाद इसे कप में छान लें और एक चम्मच शहद डालकर पिएं। इसे आप सुबह और रात को सोने से पहले पी सकते हैं। 

प्रेगनेंसी के दौरान नहीं बढ़ रहा वजन? इन चीजों को अपनी डाइट में करें शामिल

कमर दर्द में कैसे काम करेगी दालचीनी

दालचीनी सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, फास्फोरस, जिंक जैसे तत्व पाए जाते हैं। इसके साथ ही इसमें सिनामाल्डिहाइड और सिनेमेटिक एसिड जैसे एंटी ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं जो शरीर के डैमेज सेल्स को ठीक करने में मदद करते हैं। इसके साथ ही यह अर्थराइटिस, जोड़ों और कमर दर्द से राहत दिलाते हैं। 

शहद की बात करें इसका इस्तेमाल आयुर्वेद में काफी लंबे समय से किया जा रहा है। एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर शहद में एंटी इफ्लामेट्री गुण भी पाए जाते हैं। इसके साथ ही इसमें प्रोटीन, विटामिन सी, कैल्शियम और आयरन अधिक मात्रा में पाया जाता है। 

Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।