1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. डायबिटीज पेशेंट के शुगर लेवल को तेजी से कंट्रोल करने में मदद करती है दालचीनी, बस ऐसे करें सेवन

डायबिटीज पेशेंट के शुगर लेवल को तेजी से कंट्रोल करने में मदद करती है दालचीनी, बस ऐसे करें सेवन

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 26, 2020 02:19 pm IST,  Updated : Dec 26, 2020 02:19 pm IST

दालचीनी में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो जो शरीर में जाकर इंसुलिन की मात्रा को बढ़ाकर ब्लड शुगर को लेवल में ले आता है। जानिए कैसे करें सेवन।

डायबिटीज पेशेंट के शुगर लेवल को तेजी से कंट्रोल करने में मदद करती है दालचीनी, बस ऐसे करें सेवन- India TV Hindi
डायबिटीज पेशेंट के शुगर लेवल को तेजी से कंट्रोल करने में मदद करती है दालचीनी, बस ऐसे करें सेवन Image Source : INSTAGRAM/QURANTINECOOKING

सर्दियों के मौसम में डायबिटीज के मरीजों को अपना खास ख्याल रखना होता है। इस मौसम में ब्लड शुगर बढ़ने की समस्या सबसे अधिक देखी गई है। वहीं दूसरी ओर कोरोना का खतरा डायबिटीज के मरीजों को सबसे अधिक है। इसलिए जरूरी है कि इसे समय रहते कंट्रोल कर लें। सर्दियों के मौसम में शरीर में अधिक मात्राा में कैलोरी एकत्र हो जाती है। ऐसे में जरूरी हैं कि आप अपनी डाइट में ऐसी चीजें शामिल करें जो आपके ब्लड शुगर के लेवल को कंट्रोल करने में मदद कर सकते है। ऐसे में आपकी मदद दालचीनी कर सकती है। जानिए कैसे करे सेवन।

सर्दियों में तेजी से वजन कम करने के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये हर्बल ड्रिंक, बस रोजाना ऐसे करें सेवन

दालचीनी स्वाद में थोड़ी मीठी और तीखी होती है। इसमें भरपूर मात्रा में थाइमीन, फॉस्फोरस, प्रोटीन, सोडियम, विटामिन, कैल्शियम, मैंग्नीज, पोटेशियम, निआसीन, कार्बोहाइडे्ट आदि पाए जाते हैं।  जो शरीर में जाकर इंसुलिन की मात्रा को बढ़ाकर ब्लड शुगर को लेवल में ले आता है। इसलिए इसका सेवन निरंतर रूप से करना चाहिए।

डायबिटीज पेशेंट के शुगर लेवल को तेजी से कंट्रोल करने में मदद करती है दालचीनी, बस ऐसे करें सेवन
Image Source : INSTAGRAM/CEYLONCINNAMONडायबिटीज पेशेंट के शुगर लेवल को तेजी से कंट्रोल करने में मदद करती है दालचीनी, बस ऐसे करें सेवन

ऐसे करें दालचीनी का सेवन

  • एक गिलास गुनगुने पानी में आधा या एक चम्मच दालचीनी पाउडर को मिलाकर रोजाना पिएं।
  • एक गिलास पानी में थोड़ी सी दालचीनी डालकर उबाल लें। इसके बाद इसे ठंडा होने दें। जब यह अच्छी तरह से हो जाए तो इसका सेवन करें।
  • आप चाहे तो मसाला चाय में थोड़ी सी दालचीनी पउडर डालकर भी पी सकते हैं। इससे भी आपको लाभ मिलेगा।  

ठंड में पेट-कमर की चर्बी कम करने के लिए अपनाएं ये शानदार फार्मूला, स्वामी रामदेव से जानिए कैसे करें तेजी से वजन कम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।