1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. Diabetes: आंवला और नीम की पत्तियों से कैसे करें ब्लड शुगर कंट्रोल, जानिए तरीका

Diabetes: आंवला और नीम की पत्तियों से कैसे करें ब्लड शुगर कंट्रोल, जानिए तरीका

 Written By: Himanshu Tiwari
 Published : May 14, 2022 09:23 am IST,  Updated : May 14, 2022 09:23 am IST

Diabetes: क्या आपको पता है कि घर में मौजूद चंद चीजों का सेवन करके हम डायबिटीज की समस्या से आराम पा सकते हैं।

Diabetes- India TV Hindi
Diabetes Image Source : FREEPIK

Highlights

  • आंवला का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल में आ जाता है
  • नीम की पत्तियां डायबिटीज की समस्या में कारगर हैं

Diabetes: डायबिटीज के मरीजों की संख्या इन दिनों लगातार बढ़ रही है। इस रोग के निवारण के लिए बाजार में कई दवाएं मौजूद हैं, जिनका मरीज डॉक्टरी परामर्श के बाद सेवन करते हैं। मगर क्या आपको पता है कि घर में मौजूद चंद चीजों का सेवन करके हम डायबिटीज की समस्या से आराम पा सकते हैं।

आइए जानते हैं डायबिटीज के मरीजों के लिए कौन सी चीजों का सेवन करना चाहिए।

आंवला का सेवन

विटामिन सी की मौजूदगी होने की वजह से यह डायबिटीज की समस्या में फायदेमंद हैं। हाइपोग्लाइसेमिक के गुण के मौजूद होने से आंवला में का सेवन डायबिटीज के मरीजों के लिए जरूरी हो जाता है। आंवला का सेवन करने से 30 मिनट के अंदर ब्लड शुगर का लेवल बैलेंस हो जाता है।

नीम की पत्तियां देती आराम
नीम के पत्ते में एंटी-बैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते है। साथ ही नीम के पत्ते का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल हो जाता है। एंटी-डायबिटिक गुण भी पाए जाने की वजह नीम की पत्तियां शुगर के मरीजों के लिए फायदेमंद साबित होती हैं।

ऑलिव ऑयल पहुंचाता है फायदा
कोलेस्ट्रॉल के साथ-साथ ट्राइग्लिसराइड्स के लेवल को बैलेंस करने में ऑलिव ऑयल यानी जैतून के तेल काफी कारगर साबित होता है। इसमें ब्लड शुगर को बैलेंस रखने के गुण पाए जाते हैं। ऑलिव ऑयल को हार्ट की बीमारियों में सेवन करने की सलाह दी जाती है। जो शुगर के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद होता है।

मेथी का सेवन है कारगर
मेथी कई तरह से शुगर के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है। मेथी के बीज खाने से ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखा जा सकता है, साथ ही यह इम्यूनिटी को भी मजबूत करता है। मेथी के पानी का सेवन करने से ब्लड शुगर कंट्रोल होने के साथ-साथ पेट से जुड़ी समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है।

Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेद की जानकारी के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इसके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें।

यहां पढ़ें

Tips to Control Uric Acid: बढ़े हुए यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में मदद करेगा अश्वगंधा, यूं करें सेवन

डायबिटीज के मरीजों के लिए कारगर है कच्चा आम, इम्‍यूनिटी भी होती है बूस्ट, जानिए अन्य फायदे

Uric Acid: गर्मियों में यूरिक एसिड के मरीज अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें, कंट्रोल करने में मिलती है मदद

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।