1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. डायबिटीज के मरीजों को इन 5 चीजों से करना चाहिए परहेज, बढ़ सकता है ब्लड शुगर लेवल

डायबिटीज के मरीजों को इन 5 चीजों से करना चाहिए परहेज, बढ़ सकता है ब्लड शुगर लेवल

 Published : Jan 04, 2022 07:32 am IST,  Updated : Jan 08, 2022 04:24 pm IST

आज हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे चीजों के बारे में जिनका सेवन करने से डायबिटीज के मरीजों को बचना चाहिए क्योंकि इससे शुगर लेवल बढ़ सकता है। आइए जानते हैं कौन से वो फूड्स हैं जिनसे डायबिटीज के रोगियों को परहेज करना चाहिए।

Diabetes- India TV Hindi
Diabetes Image Source : FREEPIK

Highlights

  • डायबिटीज के मरीजों को फास्ट फूड का सेवन करने से परहेज करना चाहिए।
  • अगर डायबिटीज के मरीज आम खाते हैं तो इससे हार्ट संबंधी बीमारी का खतरा हो सकता है।

डायबिटीज यानी मधुमेह यह एक ऐसी बीमारी है जिसे कंट्रोल तो किया जा सकता है लेकिन पूरी तरह से ठीक नहीं किया जा सकता है। हालांकि कुछ चीजों को ध्यान में रख कर इसे बचा जा सकता है। दरअसल, डायबिटीज मरीजों के खून में ग्लूकोज का लेवल बढ़ जाता है। अगर समय रहते इस पर ध्यान ना दिया जाए तो ये शरीर के कई हिस्सों को प्रभावित कर सकता है। यहां तक की रक्त वाहिकाओं पर भी असर डाल सकता है। साथ ही शरीर में ब्लड शुगर का लेवल बढ़ने से हार्ट, किडनी, ब्रेन स्ट्रोक और आंखों से संबंधित दिक्कत भी बढ़ जाती है। इसलिए डायबिटीज के मरीज सही खानपान का ध्यान रखें और इसके साथ ही एक्सरसाइज जरूर करें। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे चीजों के बारे में जिनका सेवन करने से डायबिटीज के मरीजों को बचना चाहिए क्योंकि इससे उनका शुगर लेवल बढ़ सकता है। आइए जानते हैं कौन से वो फूड्स हैं जिनसे डायबिटीज के रोगियों को परहेज करना चाहिए।

ना खाएं आम 

mango
Image Source : FREEPIKmango

आम में भी चीनी की मात्रा काफी अधिक होती है। इसलिए इसका सेवन करने से बचना चाहिए। अगर डायबिटीज के मरीज आम खाते हैं तो इससे हार्ट संबंधी बीमारी का खतरा हो सकता है। 

मैदा

मैदा सेहत के लिहाज से अच्छा नहीं माना जाता है। इससे बनी चीजों में ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत कम मात्रा में होता है। इसलिए डायबिटीज के मरीजों को मैदा से बनीं चीजें जैसे ब्रेड, पास्ता या फिर फास्ट फूड आदि के सेवन से बचना चाहिए। 

फास्ट फूड का सेवन करें बंद

डायबिटीज के मरीजों को फास्ट फूड का सेवन करने से परहेज करना चाहिए। फास्ट फूड जैसे कि बर्गर, पिज्जा और फ्राइड चीजें। इन सभी चीजों में कार्बोहाइड्रेट और कैलोरी की मात्रा अधिक होती है। इन चीजों का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल अचानक बढ़ सकता है।

शुगर ड्रिंक्स

मधुमेह के मरीजों को उन सभी ड्रिंक्स का सेवन करने से परहेज करना चाहिए जो मीठे हो या फिर जिनमें थोड़ी सी भी मिठास हो। जैसे कि कोल्ड ड्रिंक, फलों का रस इत्यादि। इनका सेवन करने से खून में ग्लूकोज का लेवल बढ़ता है जिससे कि ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। 

आलू

potato
Image Source : FREEPIKpotato

आमतौर पर आलू तो सेहत के लिहाज से फायदेमंद माने जाते हैं। इसमें विटमिन सी, पोटेशियम, फाइबर, विटामिन बी, कॉपर, ट्रायप्टोफान, मैंगनीज, और ल्यूटिन भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं। मगर डायबिटीज के मरीजों के लिए आलू का सेवन करना नुकसानदेह हो सकता है। इसका सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल अचानक बढ़ सकता है।

Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें।  

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।