1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. बढ़ती उम्र के साथ महिलाएं डाइट में जरूर शामिल करें ये 6 चीजें, हमेशा रहेंगी सेहतमंद

बढ़ती उम्र के साथ महिलाएं डाइट में जरूर शामिल करें ये 6 चीजें, हमेशा रहेंगी सेहतमंद

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 07, 2020 06:56 am IST,  Updated : Jul 07, 2020 07:08 am IST

बढ़ती उम्र के साथ महिलाओं के शरीर में कई बदलाव आते हैं। ऐसे में उन्हें अपनी डाइट में इन 6 चीजों को जरूर शामिल करना चाहिए।

Vegetables - India TV Hindi
Vegetables - सब्जियां Image Source : INSTAGRAM/SALLYFOOD1

बढ़ती उम्र के साथ महिलाओं के शरीर में कई बदलाव आते हैं। खासतौर पर 30 से 40 साल के बीच। 40 साल तक पहुंचते पहुंचते महिलाओं की मांसपेशियां कमजोर होने लगती हैं। हार्मोंस में अंतुलन आने लगता है। यहां तक कि उनके स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी आने लगता है। इसके अलावा हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, मोटापा की भी शिकायत हो जाती है। ऐसे में जरूरी है कि महिलाएं बढ़ती उम्र के साथ अपने स्वास्थ्य का खास ख्याल रखें। इसके लिए महिलाओं को कुछ जरूरी आहार अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए।

कोरोना को हराने के लिए रोजाना करें स्वामी रामदेव के बताए ये सुपरयोग, इम्यूनिटी बढ़ाने में करेंगे मदद

नट्स

महिलाओं को बढ़ती उम्र के साथ अपनी डाइट में नट्स को जरूर शामिल करना चाहिए। नट्स में विटामिन्स, मिनरल्स, एंटी ऑक्सीडेंट्स, प्रोटीन और फाइबर मौजूद होते हैं। ये भूख को शांत बनाए रखते हैं और वजन घटाने के अलावा कई बीमारियों से भी बचाव करते हैं।

 

लहसुन

लहसुन का सेवन तो हर उम्र के लोगों को करना चाहिए। लहसुन में एंटीबैक्टीरियल और एंटी वायरल गुण होते हैं। 40 के बाद महिलाओं की हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। ऐसे में लहसुन आपको बचाने का काम करता है।

 

हरी पत्तेदार सब्जियां

हरी पत्तेदार सब्जियों में आयरन, जिंक, विटामिन के, कैल्शियम और बीटा कैरोटिन तत्व मिलते हैं। ये सभी शरीर में खून को बढ़ाते हैं और याददाश्त तेज करने के अलावा आंखों की रोशनी को भी तेज करते हैं।

 

डार्क चॉकलेट

कई लोगों को डार्क चॉकलेट खाना पसंद नहीं है। अगर आपको भी नहीं हैं तो अब खाना शुरू कर दें। 40 की उम्र के साथ शरीर कई बीमारियों की चपेट में आ सकता है। ऐसे में डार्क चॉकलेट आपको दिल की बीमारियों, डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर से बचाती है। डार्क चॉकलेट में फ्लैवोनॉइड्स होते हैं।

 

अंडे

महिलाओं को अंडे जरूर खाना चाहिए। अंडे में विटामिन डी होता है। इसके अलावा अंडा में फैट और प्रोटीन भी अच्छी मात्रा में होता है। इसलिए रोजाना इसका सेवन करना सेहत के लिए अच्छा रहता है।

 

अदरक  

अदरक का सेवन हर उम्र के लोगों को करना चाहिए। अदरक आर्टरीज से जुड़ी बीमारियों में फायदेमंद होती है। इसके सेवन से डायबिटीज, मसल पेन और पाचन संबंधी समस्यायों से बचाव हो सकता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।