1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. नल के खौलते पानी से नहाना कर सकता है बीमार, त्वचा और बालों पर होते है भयंकर नुकसान

नल के खौलते पानी से नहाना कर सकता है बीमार, त्वचा और बालों पर होते है भयंकर नुकसान

 Written By: Bharti Singh
 Published : Jun 03, 2024 11:41 am IST,  Updated : Jun 03, 2024 11:41 am IST

Hot Water bath in summer: भीषण गर्मी में नल खोलते ही गर्म और खौलता हुआ पानी निकलता है। कई बार लोग इतने गर्म पानी से ही गर्मी में नहा लेते हैं, जो आपकी सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है। इतने गर्म पानी से नहाने से आपकी त्वचा और बालों को सबसे ज्यादा नुकसान होता है, जानिए कैसे?

गर्मी में गर्म पानी से नहाने के नुकसान - India TV Hindi
गर्मी में गर्म पानी से नहाने के नुकसान Image Source : FREEPIK

इन दिनों बिना गीजर के ही टंकी और नलों में पानी उबल रहा है। नहाने के लिए नल खोलते ही खौलता पानी निकल रहा है। ऐसे में गर्मी में नहाने राहत मिलना तो दूर त्वचा और जलने लगती है। सुबह से ही नलों से गर्म पानी आना शुरू हो जाता है। दोपहर में तो ये पानी जलाने वाला हो जाता है। ऐसे पानी से नहाना सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है। इससे आप कई बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। हालांकि करें भी तो क्या करें? अब भला नहाने के पानी में बर्फ तो नहीं मिलाई जा सकती है। हां कुछ उपाय करके पानी को ठंडा जरूर किया जा सकता है। जानिए क्यों खतरनाक है गर्मी में और गर्म पानी से नहाना?

डॉक्टर्स का कहना है कि आजकल नलों से जो खौलता हुआ पानी निकल रहा है वो आपकी सेहत के लिए नुकसानदेह है। गर्मी में नलों से जो पानी आ रहा है उसका तापमान 40 डिग्री सेल्‍स‍ियस से ज्यादा हो जाता है। रातभर टंकी में भरे रहने से भी ये पानी ठंडा नहीं होता है। इस पानी से नहाने या मुंह धोने से सेहत को नुकसान हो सकता है।

गर्म पानी से होते हैं ये नुकसान

  • गर्मी में गर्म पानी से फेस वॉश करते हैं या फिर आप बाल धोते हैं औऱ नहाते हैं तो इससे हेयर फॉल बढ़ सकता है।

  • गर्म पानी से चेहरे की त्वचा झुलस सकती है। इससे स्किन पर पिग्‍मेंटेशन बढ़ जाता है।

  • कई बार इतने गर्म पानी से नाक के भीतर की म्यूकोसा जल जाती है और नाक में बर्निंग हो सकती है।

  • गर्म पानी कान के अंदर जाने पर वैक्स को पिघला सकता है। इससे वैक्स अंदर जा सकती है और कान में दर्द हो सकता है।

  • इतने गर्म पानी से नहाने से महिलाओं को मैन्‍स्‍ट्रुअल डिसऑर्डर्स संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।

  • टॉयलेट में गर्म पानी का लंबे समय तक इस्तेमाल करने से बवासीर और फिशर जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

  • पेशाब में जलन और यूरिन री इन्‍फेक्‍शन का खतरा बढ़ जाता है। खासतौर से महिलाओं को ध्यान रखना चाहिए।

  • ज्यादा गर्म पानी से नहाने से शरीर में थकान, हाथ-पैरों में जलन हो सकती है। इससे ड्राई स्किन की समस्या हो सकती है।

  • कई बार ज्यादा ठंडे पानी से नाखूनों को भी नुकसान हो सकता है। ये हीट इलनेस का भी कारण बन सकता है।

गर्म पानी को ठंडा करने के लिए उपाय

इतने गर्म पानी से फेस बिल्कुल भी न धोएं और नहाने से भी बचें। इसके लिए रात में ही 1-2 बाल्टी पानी बाथरूम में भरकर रख दें। सुबह तक ये पानी ठंडा हो जाएगा। इससे आप नहा सकते हैं। अगर अगर आप तुरंत नहा रहे हैं और पानी गर्म लग रहा है तो उसमें 1-2 बोतल ठंडा पानी मिला दें। इससे टेंपरेचर कम हो जाएगा। रातभर पानी को भरकर रखने से पानी में मौजूद कई अशुद्धियों भी दूर हो जाती हैं। ये अशुद्धियां एंटी ऑक्‍सीडेंट्स के विपरीत काम करती हैं और नुकसान करती हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।