1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. सेहत के लिए सुपर हेल्दी ‘घी’ इन लोगों के लिए हो सकता है घातक, भूलकर भी न खाएं

सेहत के लिए सुपर हेल्दी ‘घी’ इन लोगों के लिए हो सकता है घातक, भूलकर भी न खाएं

 Written By: Poonam Yadav
 Published : Dec 04, 2023 05:05 pm IST,  Updated : Dec 04, 2023 05:05 pm IST

आयुर्वेदिक गुणों से भरपूर घी हमारी सेहत के लिए बेहद लाभकारी है। लेकिन क्या आप जानते हैं कुछ लोगों के लिए घी का सेवन बेहद नुकसानदायक हैं। चलिए आपको बताते हैं किन बीमारियों से जूझ रहे लोगों को घी के सेवन से दूर रहना चाहिए।

Side effect of ghee - India TV Hindi
Side effect of ghee Image Source : SOCIAL

हमारे भारतीय परिवेश में घी को बहुत ऊँचा दर्जा दिया गया है। घर में खाना बनाने से लेकर पूजा पाठ तक में घी का इस्तेमाल किया जाता है। साथ ही आयुर्वेद में भी घी को बहुत महत्त्व दिया जाता है, इसके सेवन से कई बीमारियां छू मंतर हो जाती हैं। देसी घी पाचन तंत्र को ठीक रखता है और कब्ज जैसी दिक्कत से भी आराम देता है। यानी कुल मिलकार कहें तो घी हमारी सेहत के लिए बेहद लाभकारी है। लेकिन क्या आप जानते हैं कुछ लोगों के लिए घी नुकसानदायक  हैं। चलिए आपको बताते हैं किन बीमारियों से जूझ रहे लोगों को घी के सेवन से दूर रहना चाहिए।

गंदे से गंदे कोलेस्ट्रॉल को नसों से छानकर बाहर निकाल देता है ये सूखा ड्राईफ्रुट, जानें कब और कैसे खाएं?

इन लोगों के लिए घी है खतरनाक 

  • कोलेस्ट्रॉल बढ़ाता है: घी में सैचुरेटेड फैट होता है, जो बैड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने का काम करता है। ऐसे में जब आप घी का ज़्याद सेवन करते हैं तो आपकी नसों में ब्लॉकेज की समस्या हो सकती हैऔर शरीर का ब्लड सर्कुलेशन रुकने लगता है। जिस वजह से आपका बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ जाता है। इसके बढ़ने से आपको दिल से जुड़ी बीमारियां होने लगती हैं। 
  • पेट से जुड़ी कोई परेशानी: अगर आपको पेट से जुड़ी कोई परेशानी है तो आप घी का सेवन न करें। हालांकि, घी का सेवन करने से हाज़मा सही होता है।  लेकिन अगर आपको अपच, गैस या फिर पेट की कोई भी तकलीफ है तो घी का सेवन नहीं करना चाहिए। 
  • सर्दी-खांसी या बुखार होने पर: हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार अगर आप सर्दी-खांसी या बुखार से पीड़ित हैं तो घी का सेवन नहीं करना चाहिए। इसके सेवन से कफ बढ़ सकता है और बुखार भी। 
  • प्रेग्नेंट महिलाएं : प्रेगनेंट महिलाओं को घी का सेवन कम से कम या नहीं करना चाहिए। घी का सेवन करने से लीवर से जुड़ी बीमारियां या इंफेक्शन होने की संभवना बढ़ जाती हैं। जो गर्भवती महिला और उसके बच्चे के लिए हानिकारक हो सकती है।
  • लीवर से जुड़ी बीमारी होने पर: अगर आप लीवर सिरोसिस से ग्रसित हैं तो भूलकर भी घी का सेवन न करें। वसा युक्त पदार्थ का सेवन करने से लीवर से जुड़ी बीमारी बढ़ जाती है। 

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें

हार्ट अटैक आने पर तुरंत करें ये एक काम, बच सकती है मरीज की जान

इस मौसम में भी आप पसीने से हो जा रहे हैं तरबतर? हो चुकी है इस गंभीर बीमारी की शुरुआत, ऐसे करें अपना बचाव

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।