1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. क्या प्रोटीन खाने के बाद पेट और सीने में जलन होती है, Protein को पचाने के लिए क्या करना चाहिए?

क्या प्रोटीन खाने के बाद पेट और सीने में जलन होती है, Protein को पचाने के लिए क्या करना चाहिए?

 Written By: Bharti Singh
 Published : Aug 18, 2026 07:58 am IST,  Updated : Aug 18, 2026 07:58 am IST

प्रोटीन आसानी से नहीं पचता, इसे पचाने में काफी समय लगता है। कुछ लोगों को प्रोटीन खाने के बाद पेट में जलन, हैलीनेस, ब्लोटिंग और एसिडिटी की समस्या होने लगता है।आइये जानते हैं ऐसा क्यों होता है?

प्रोटीन को पचाने के लिए क्या करें?- India TV Hindi
प्रोटीन को पचाने के लिए क्या करें? Image Source : MAGNIFIC

अगर आप भी जिम और फिटनेस के शौकीन हैं और प्रोटीन शेक पर निर्भर हैं, तो ये खबर आपके लिए है। बहुत ज्यादा प्रोटीन लेने, भारी प्रोटीन शेक पीने या एक बार में बहुत ज्यादा खाना खाने से सीने में जलन, एसिडिटी या एसिड रिफ्लक्स की समस्या हो सकती है। प्रोटीन को पचाने के लिए पेट को ज्यादा मात्रा में एसिड यानि हाइड्रोक्लोरिक एसिड बनाना पड़ता है, जिससे यह समस्या और बढ़ सकती है। 

आयुर्वेदिक डॉक्टर चंचल शर्मा प्रोटीन का सेवन शरीर के लिए बहुत जरूरी है, आपके खाने में फाइबर, न्यूट्रिएंट्स और कार्बोहाइड्रेट्स के साथ ही प्रोटीन की भी मात्रा होनी चाहिए। अगर ऐसा नहीं है, तो आपको अपने खान-पान में बदलाव लाने की जरूरत है। प्रोटीन हमारे शरीर के लिए एक बेहद जरूरी पोषक तत्व है, जो मांसपेशियों के निर्माण टिशूज की मरम्मत और शरीर के बेहतर कामकाज में अहम भूमिका निभाता है। हालांकि कई बार शरीर प्रोटीन को ठीक से पचाने में असमर्थ हो जाता है, जिसके कारण सेहत से जुड़ी कई समस्याएं पैदा हो सकती है। अगर आप भी पौष्टिक आहार लेते हैं फिर भी पूरे दिन कमजोरी महसूस करते है, तो इसका मतलब है की आपका प्रोटीन ढंग से नहीं पच रहा है।

ये 5 संकेत बताते हैं कि आपका प्रोटीन क्यों नहीं पच रहा है?

कमजोर पाचन तंत्र- पेट में ब्लोटिंग या गैस की समस्या होना, ये एक बहुत बड़ा संकेत है की आपका शरीर प्रोटीन को ढंग से नहीं पचा पा रहा है। यह संकेत होता है कि आपका शरीर प्रोटीन को ठीक से तोड़ नहीं पा रहा प्रोटीन को पचाने में शरीर को पर्याप्त मात्रा में डाइजेस्टिव एंजाइम्स की जरूरत होती है अगर ये एंजाइम्स कम बन रहे हैं तो प्रोटीन ठीक से पच नहीं पाता और पेट में सूजन और असुविधा हो सकती है।

मांसपेशियों में दर्द और कमजोरी- प्रोटीन मांसपेशियों के निर्माण और उनकी मरम्मत के लिए जरूरी है अगर शरीर प्रोटीन को ठीक से नहीं पचा पाता है तो मांसपेशी को पर्याप्त पोषण नहीं मिल पाता इसके कारण मांसपेशियों में दर्द कमजोरी और ऐंठन की समस्या देखने को मिल सकती है।

वजन घटना और भूख न लगना- प्रोटीन पाचन की समस्या के कारण शरीर को पर्याप्त पोषण नहीं मिल पाता जिसके कारण वजन घटने लगता है  प्रोटीन पाचन में दिक्कत होने पर शरीर को पर्याप्त एनर्जी नहीं मिल पाती जिसके कारण भूख कम लगती है और वजन घटने लगता है।

घाव भरने में देरी- जब शरीर प्रोटीन को अच्छे से अब्सॉर्ब नहीं करता है, तब छोटी से छोटी चोट को भी भरने में काफी समय लगता है, ऐसे में मांसपेशियां कमजोर हो जाती हैं शरीर जल्दी थकने लगता है।

शारीरिक बदलाव- जब शरीर को कम प्रोटीन मिलता है तो नाखून आसानी से टूटने लगते हैं बाल कमजोर होकर झड़ने लगते हैं स्किन भी रूखी हो जाती है।

डॉक्टर चंचल शर्मा के मुताबिक अगर आपको खाना खाने के बाद थकान लगती है तो इन बातों पर ध्यान दीजिए।

  • अपने खाने में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट्स, फाइबर शामिल करें। आपको थाली में दाल, दही, और सलाद जरूर शामिल करना चाहिए। 
  • एक बार में ज्यादा खाना न खाएं, खाने का सही समय और सीमित मात्रा में खाएं
  • भोजन को अच्छी तरह चबाकर लें, अगर प्रोटीन शेक ले रहे हैं तो उसे भी धीरे-धीरे पिएं
  • खाने के तुरंत बाद पानी न पिएं कम से कम एक घंटे के बाद पिएं बहुत ज्यादा पानी न पीएं
  • बहुत भारी या फिर प्रोसेस्ड प्रोटीन खाने से बचिए, ये पाचन कमजोर करता है।

अगर आप इन सभी बातों का ध्यान रखेंगे तो आप नैचुरली अपने प्रोटीन के सेवन को ठीक कर सकते हैं और उसके पोषक तत्वों का लाभ ले सकते हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।