1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. क्या कम नींद लेने से हाई ब्लड प्रेशर का खतरा बढ़ता है, कैसे पहचानें कि आप कम सो रहे हैं

क्या कम नींद लेने से हाई ब्लड प्रेशर का खतरा बढ़ता है, कैसे पहचानें कि आप कम सो रहे हैं

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Jul 24, 2026 07:37 am IST,  Updated : Jul 24, 2026 07:37 am IST

नींद और ब्लड प्रेशर का गहरा कनेक्शन है। अगर आप अपना बीपी कंट्रोल करना चाहते हैं तो इसकी शुरुआत नींद में सुधार के साथ करें। आइये जानते हैं कि आप अच्छी नींद ले रहे हैं या नहीं?

नींद और ब्लड प्रेशर का संबंध- India TV Hindi
नींद और ब्लड प्रेशर का संबंध Image Source : INDIA TV

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए जितना जरूरी खाना है उतनी ही नींद भी है। अगर आप हेल्दी खाना खाते हैं लेकिन भरपूर और अच्छी नींद नहीं लेते तो इसका सेहत पर बुरा असर होगा। खासतौर से युवाओं में नींद की कमी के कारण हाई ब्लड प्रेशर की समस्या तेजी से बढ़ रही है। इसलिए नींद से जुड़ी आदतें कोई मामूली बात नहीं हैं, इसका असर दिमाग, शरीर और मन पर पड़ता है। अच्छी नींद आपको फिजिकली और मेंटली स्वस्थ और तरोताजा बनाने में मदद करती है। इससे आपके शरीर में ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल रहता है। 

हालांकि सिर्फ अच्छी नींद ही एक पहलू नहीं है। इसमें आपकी सोने की दिनचर्या, सोने से पहले आप क्या खाते या पीते हैं, आपकी नींद कितनी देर की और कैसी है ये सब भी मायने रखता है। यहां तक ​​कि खर्राटे लेना या रात में बार-बार जागना जैसी आदतें भी नींद को प्रभावित करती हैं। लगातार खराब नींद से हाई ब्लड प्रेशर का खतरा काफी बढ़ जाता है। 

नींद और बीपी का कनेक्शन

इस बारे में हमने शारदा हॉस्पिटल के इंटरनल मेडिसिन डिपार्टमेंट के प्रोफेसर डॉक्टर भुमेश त्यागी से बात की और जाना कि नींद कैसे ब्लड प्रेशर पर असर डालती है। जब आप कम सोते हैं तो शरीर में तनाव और हार्मोन का संतुलन बिगड़ने लगता है। इससे रक्तचाप (BP) बढ़ने का खतरा बढ़ जाता है। वहीं तनाव हार्मोन बढ़ने से दिल की धड़कन तेज होने लगती है और ब्लड प्रेशर हाई हो सकता है।  

क्या कम नींद से ब्लड प्रेशर बढ़ने का खतरा रहता है?

डॉक्टर ने बताया कि अगर आपको पर्याप्त नींद नहीं मिलती या नींद की गुणवत्ता अच्छी नहीं होती, तो आपका ब्लड प्रेशर इससे बढ़ सकता है। अगर आप हाई ब्लड प्रेशर की मरीज हैं और अच्छी नींद नहीं ले रहे हैं तो इससे चुपचाप और धीरे-धीरे समय के साथ हार्मोन, हृदय गति और रक्त वाहिकाओं के कार्य को प्रभावित कर सकता है।

नींद पूरी न होने के लक्षण

रात में नींद पूरी नहीं होने पर शरीर संकेत देने लगता है। नींद की कमी होने पर सुबह आपको उठने के बाद आलस रहेगा और सुस्ती महसूस होगी। इसके अलावा अगर आपको सुबह जागने के बाद आंखों में भारीपन, आंखें लाल होना या सिरदर्द रहता है तो समझ लें कि नींद अच्छी नहीं है। रातभर सोने से बाद भी शरीर रिलेक्स नहीं है और सुबह उठने के बाद बेचैनी जैसी महसूस हो रही है तो समझ लें नींद अच्छी नहीं आई।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।