1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. रजनीगंधा से लेकर रातरानी तक, एंग्जायटी दूर करने के लिए घर में लगाएं ये फूल

रजनीगंधा से लेकर रातरानी तक, एंग्जायटी दूर करने के लिए घर में लगाएं ये फूल

 Written By: Pallavi Kumari
 Published : May 15, 2023 04:30 pm IST,  Updated : May 15, 2023 04:30 pm IST

एंग्जायटी जब होती है तो ये आपको लंबे समय तक के लिए परेशान कर सकती है। ऐसे में कुछ पौधों का घर में होना इस समस्या को कम करने में मदद कर सकता है।

flowers- India TV Hindi
flowers Image Source : FREEPIK

Plants help with anxiety: पौधों का हमारे जीवन में बहुत महत्व है। ये पौधे न सिर्फ आपको खुश करते हैं बल्कि कई प्रकार की मानसिक बीमारियों से बचाव में मदद करते हैं। ऐसा ही कुछ फूलों के साथ भी है। दरअसल, कुछ फूल  मूड बूस्टर की तरह काम करते हैं और मानसिक तनाव में कमी लाते हैं। इसके अलावा इन फूलों का आस-पास रहना एंग्जायटी को दूर कर सकता है। तो, जानते हैं इन फूलों के बारे में।

एंग्जायटी दूर करने के लिए घर में लगाएं ये फूल-Plants help with anxiety in hindi

1. रातरानी-Night Jasmine

रातरानी का फूल, सूरज ढलने के बाद महकना शुरू कर देता है। ऐसे में जब आप इसके पास से गुजरते हैं तो इसकी खुशबू आपको खुश कर सकती है। ये मूड बूस्टर की तरह काम करती है और आपने मन को शांत कर दे सकता है।

एसिडिटी में बेहद कारगर है ये घास, जानें क्या है और कैस करें इसका सेवन

2. रजनी गंधा-Rajnigandha

रजनी गंधा का फूल आपकी सेहत के लिहाज से कई प्रकार से फायदेमंद है। इस फूल की खुशबू, आपके दिमाग और ब्रेन सेल्स को शांत करती है। साथ ही इसका आपके आस-पास होना तनाव भी कम करता है। इस प्रकार से ये एंग्जायटी कम करने में मदद कर सकता है। 

flowers_for_anxiety
Image Source : FREEPIKflowers_for_anxiety

3.चमेली-Jasmine

चमेली का पेड़ इस लिहाज से भी अपने घर के आस-पास लगाएं ताकि इसकी खुशबू आपके मन को शांत करने के साथ एंग्जायटी दूर करने में मदद करे। इसके अलावा ये आपकी नींद को भी बढ़ावा देने में मददगार है। 

4. रोजमेरी-Rosemary

रोजमेरी के बारे में आपने खूब सुना होगा। दरअसल, रोजमेरी की एक खास बात ये है कि ये फूल एंग्जायटी कम करने के साथ मेंटल पॉवर को बढ़ावा देता है। इसके अलावा ये फूल स्ट्रेस कम करने में भी मददगार है और इसलिए सेहत के अनुसार भी इस पेड़ को अपने आस-पास लगाएं।

क्या आपका पेट साफ नहीं होता? नाश्ते में इन 3 फलों को जरूर करें शामिल 

5. कैमोमाइल-Chamomile

कैमोमाइल को लोग सालों से मेंटल हेल्थ में सुधार लाने के लिए इस्तेमाल करते रहे हैं। इसकी खास बात ये है कि ये स्ट्रेस कम करने में मददगार है। इसके अलावा इस फूल का अर्क सूंघने से बेहतर नींद आती है और आप रिलैक्स महसूस करते हैं। इस तरह ये फूल मानसिक सेहत को बेहतर बनाने में मददगार है।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए हैकिसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।