1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. खाली पेट भीगे चने खाने के बाद न करें इन चीजों का सेवन, सेहत पर पड़ेगा बुरा असर

खाली पेट भीगे चने खाने के बाद न करें इन चीजों का सेवन, सेहत पर पड़ेगा बुरा असर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 24, 2020 05:36 pm IST,  Updated : Jul 24, 2020 05:36 pm IST

आयुर्वेद के अनुसार सुबह-सुबह भीगे हुए चने खाना सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। लेकिन इसके बाद कुछ चीजों का सेवन करना आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है।

भीगे चने खाने के बाद न करें इन चीजों का सेवन- India TV Hindi
भीगे चने खाने के बाद न करें इन चीजों का सेवन Image Source : INSTAGRAM/ZOLANNEE_YUMMY

खुद को फिट रखने के लिए रोग सुबह-सुबह खाली पेट कई चीजों का सेवन करते हैं। इन्हीं मे से एक है अंकुरित चने का सेवन। आयुर्वेद के अनुसार सुबह-सुबह भीगे हुए चने खाना सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इससे आपका खून में तेजी से बढ़ोत्तरी होने के साथ शरीर हष्ट पुष्ट रहता है। लेकिन यह भी जानना बहुत ही जरूरी है कि भीगे हुए चने खाने के बाद आप किन चीजों का सेवन कर रहे हैं। इसका सेहत पर काफी बुरा असर पड़ता है। जानिए ऐसी ही 2 चीजों के बारे में जिन्हें अंकुरित चने या बादाम के बाद बिल्कुल नहीं खाना चाहिए। इससे सेहत पर बहुत बुरा असर पड़ता है। 

आचार

सुबह खाली पेट भीगे चने के सेवन के बाद बिल्कुल भी आचार का सेवन न करें। क्योंकि आचार बनाने में सिरका का इस्तेमाल किया जाता है। अगर आपने चना खाने के बाद आचार का सेवन किया तो आपको पेट में तुंरत जहर बन जाए। जिसके कारण आपको सीने में जलन, दर्द या फिर हार्ट संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। 

वर्क फ्रॉम होम करते-करते कहीं आप तो नहीं हो रहे इस बीमारी का शिकार, बचने के लिए अपनाएं ये उपाय

करेला

करेला सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है। सुबह-सुबह करेले का जूस पीने से आपका शरीर ठीक ढंग से डिटॉक्स होगा। इसके साथ-साथ डायबिटीज जैसी समस्याओं से छुटकारा मिल जाएगा। लेकिन अगर आपने सुबह-सुबह खाली पेट भीगे हुए चने खाए हैं तो करेले के जूस का सेवन बिल्कुल भी न करें। क्योंकि करेले के जूस में ऑक्साइड लेवल बहुत अधिक होता है। वहीं चने में कम मात्रा में ऑक्साइड लेवल होता है। ऐसे में अगर आपने इसका सेवन किया जो यह शरीर के अंदर जाकर तरुंत रिक्शन करेगा। जिससे कारण आप धीरे-धीरे कई खतरनाक बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। 

एनीमिया मरीज अपनी डाइट में शामिल करें ये 6 चीजें, जल्दी होगा फायदा

भीगे चने खाने के फायदे

  • भीगे हुए चने में भरपूर मात्रा में मैग्नीशियम, मैंगनीज, जिंक, आयरन, विटामिन-बी, विटामिन-ए के अलाला फास्फोरस, एंटीऑक्सीडेंट तत्व पाए जाते हैं। जो आपको खई खतरनाक बीमारियों से बचाता है।
  • सुबह खाली पेट भीगे चने खाने से आपका इम्यूनिटी तेजी से मजबूत होगी। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते हैं जो आपके सेहतमंद रखने में मदद करते हैं। 
  • डायबिटीज के मरीजों के लिए भीगे हुए चने का सेवन करना रामबाण साबित होगा। 
  • अगर आप तेजी से अपना वजन कम करना चाहते हैं तो रोजाना सुबह खाली पेट भीगे हुए चने का सेवन करें। 

ज्यादातर महिलाएं ओवरी सिस्ट, थायराइड और PCOD का हो रहीं शिकार, स्वामी रामदेव से जानें कंप्लीट सॉल्यूशन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।