1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. खाली पेट दूध के साथ खाएं ये पीला फल, बीपी कंट्रोल करने में है असरदार, जानिए कैसे करें सेवन

खाली पेट दूध के साथ खाएं ये पीला फल, बीपी कंट्रोल करने में है असरदार, जानिए कैसे करें सेवन

 Written By: Bharti Singh
 Published : Oct 08, 2024 10:16 am IST,  Updated : Oct 08, 2024 10:16 am IST

सुबह खाली पेट दूध के साथ ये पीला पका फल खाने से ब्लड प्रेशर समेत कई बीमारियों को कंट्रोल किया जा सकता है। जानिए सुबह दूध के साथ कौन सा फल खाना बीपी के मरीज के लिए है फायदेमंद?

खाली पेट दूध और केला खाने के फायदे- India TV Hindi
खाली पेट दूध और केला खाने के फायदे Image Source : FREEPIK

सुबह खाली पेट फलों का सेवन बड़ा ही सोच-समझकर करने की जरूरत होती है। ऐसे कई फल हैं जिन्हें सुबह खाली पेट आप खा सकते हैं। वहीं कुछ फलों को खाली पेट खाने से बचने की सलाह दी जाती है। हाई ब्लड प्रेशर के मरीज सुबह खाली पेट दूध के साथ अगर 2 पके केले खाते हैं तो ये उनके लिए फायदेमंद होगा। केला ऐसा फल है जो हर सीजन में आसानी से मिलता है। सुबह खाली पेट दूध और केला खाने से ब्लड प्रेशर समेत कई बीमारियों का खतरा दूर होता है। खाली पेट दूध के साथ केले का सेवन अच्छा माना जाता है। इससे शरीर को भरपूर एनर्जी और पोषक तत्व मिलते हैं। 

दरअसल केला में अच्छी मात्रा में पोटैशियम पाया जाता है। जो बीपी को कंट्रोल करने में असरदार साबित होता है। केला में विटामिन बी 6 और विटामिन सी भी होता है। वहीं दूध में कैल्शियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस, पोटैशियम, सेलेनियम और जिंक जैसे गुण पाए जाते हैं। यानि अगर आप केला को दूध के साथ खाते हैं तो ये और भी गुणकारी हो जाता है। नाश्ते में केला और दूध खाने से दिनभर एनर्जी बनी रहती है।

दूध और केला खाने के फायदे (Milk And Banana Benefit)

ब्लड प्रेशर होगा कंट्रोल- हाई बीपी के मरीज सुबह खाली पेट नाश्ते में दूध और केला खा सकते हैं। इससे शरीर को पोटैशियम मिलेगा जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसलिए केला और दूध बीपी रोगियों के लिए अच्छा माना जाता है।

वजन बढ़ जाएगा- कहा जाता है दूध और केला खाने से मोटापा भी बढ़ता है। अगर आप दुबलेपन से परेशान हैं तो रोज सुबह नाश्ते में बनाना शेक बनाकर पी लें। दूध और केला का कॉम्बिनेशन कैलोरी से भरपूर होता है, जिससे वजन बढ़ता है।

हड्डियां मजबूत- दूध और केला खाने से शरीर को कैल्शियम, प्रोटीन और दूसरे जरूरी विटामिन मिलते हैं। जिससे बोन हेल्थ में सुधार आता है। हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए आप केला और दूध पी सकते हैं।

मेटाबॉलिज्म फास्ट- जब आप नाश्ते में केला और दूध खाते हैं तो इससे मेटॉबॉलिज्म तेज होता है। प्रोटीन और कॉम्प्लेक्स से भरपूर केला और दूध आपके मेटाबॉलिक सिस्टम को मजबूत बनाता है। 

पाचन में सुधार- पका केला पेट के लिए भी अच्छा माना जाता है। इससे पाचन दुरुस्त होता है। दूध और केला खाने से पेट से जुड़ी समस्याएं कम होती है। दूध केला को पचाना आसान हो जाता है। इससे मोशन की समस्या भी दूर होती है।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।