1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. पपीते की पत्तियों को यूं ही नहीं कहा जाता गुणों की खान, करती हैं कई गंभीर बीमारियों का इलाज, जानें कैसे करें इस्तेमाल

पपीते की पत्तियों को यूं ही नहीं कहा जाता गुणों की खान, करती हैं कई गंभीर बीमारियों का इलाज, जानें कैसे करें इस्तेमाल

 Written By: Poonam Yadav
 Published : Oct 07, 2024 10:58 pm IST,  Updated : Oct 07, 2024 10:58 pm IST

क्या आपने कभी पपीते के पत्ते के फायदे के बारे में सुना है? बता दें, पपीते के पत्ते में मौजूद पोषक तत्व कई गंभीर बीमारियों में फायदेमंद है। चलिए, जानते हैं पपीते के पत्ते से सेहत को क्या फायदे होते हैं?

Papaya Leaves Benefits- India TV Hindi
Papaya Leaves Benefits Image Source : SOCIAL

पपीता एक ऐसा फल है जो अपने पोषक तत्वों के लिए जाना जाता है। इसके सेवन से पाचन बेहतर होता है और कब्ज की समस्या में भी आराम मिलता है। लेकिन क्या आपने कभी पपीते के पत्ते के फायदे के बारे में सुना है? बता दें, पपीते के पत्ते में मौजूद पोषक तत्व कई गंभीर बीमारियों में फायदेमंद है। इस्की पत्तियों में विटामिन, मिनिरल्स, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट के बेहतरीन स्रोत पाया जाते हैं। इसमें विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी, विटामिन ई, विटामिन के और एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट की प्रचुर मात्रा होती है जो आपकी सेहत के लिए ज़रूरी हैं। चलिए, जानते हैं पपीते के पत्ते से सेहत को क्या फायदे होते हैं? 

इन गंभीर समस्याओं में पपीता की पत्तियां हैं फायदेमंद: 

  • पाचन में सुधार: जो लोग कब्ज, पेट फूलना या पाचन समस्याओं से पीड़ित हैं, उनके लिए पपीते के पत्तों का रस फायदेमंद होता है। यह सूजन को कम करता है और आंतों में स्वस्थ बैक्टीरिया के विकास में मदद करता है।

  • डेंगू में फायदेमंद: पपीते के पत्तों का पानी डेंगू बुखार से लड़ने में बहुत कारगर माना जाता है। डेंगू से प्रभावित मरीजों में प्लेटलेट्स की संख्या तेजी से गिरती है जिसे यह बढ़ाने में मदद करता है। नियमित रूप से पपीते के पत्तों का रस पीने से प्लेटलेट्स की संख्या में सुधार देखा गया है।

  • शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट: पपीते के पत्तों में विटामिन सी, विटामिन ई और कई फ्लेवोनोइड जैसे एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो शरीर को ऑक्सीडेटिव तनाव से बचाते हैं। इसके नियमित सेवन से हृदय रोग, मधुमेह और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा कम हो सकता है।

  • सूजन कम करता है: पपीते के पत्तों में मौजूद एल्कलॉइड और फ्लेवोनोइड शरीर में सूजन को कम करने में मदद करते हैं। जो लोग जोड़ों के दर्द, मांसपेशियों में दर्द या अन्य सूजन संबंधी समस्याओं से पीड़ित हैं उनके लिए लाभकारी है। 

  • लिवर को स्वस्थ रखता है: पपीते के पत्तों में मौजूद एसिटोजिनिन लिवर को अशुद्धियों से बचाता है और इसकी कार्य क्षमता को बढ़ाता है। यह लिवर को साफ करता है और इसे बेहतर तरीके से काम करने में मदद करता है।

कैसे करें सेवन?

एक्सपर्ट हफ्ते में तीन बार एक कप पपीते के पत्ते का ड्रिंक पीने की सलाह देते हैं। हालांकि, यह व्यक्ति की सेहत पर निर्भर करता है। इसलिए इसका सेवन शुरू करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह लें ताकि आप उचित मात्रा में इसका सेवन कर सकें।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें) 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।